मरी हुई व्हेल के अंदर से मिला कुछ ऐसा, तस्वीरें देख हैरान रह जाएंगे आप

punjabkesari.in Sunday, Feb 05, 2017 - 06:57 PM (IST)

नॉर्वे:दुनियाभर में हमेशा से ऐसी कई रहस्मयी चीजें मिलती रही हैं,जिनके बारे में जानकर हैरानी होती है।एेसा ही कुछ नॉर्वे के शोट्रा(Sotra)आइलैंड पर मरी हुई व्हेल के अंदर से मिला,जिसे देखकर सब हैरान रह गए।

दरअसल शोट्रा आइलैंड पर हाल ही में एक व्हेल गंभीर हालत में मिली थी।ऑपरेशन के दौरान रिसर्चर को उसके पेट से 30 से ज्यादा प्लास्टिक बैग्स मिले।व्हेल पर रिसर्च कर रहे Dr Terje Lislevand का कहना था कि प्लास्टिक बैग्स से उसका पेट भरा हुआ था,जिसके कारण उसे सांस लेने में काफी तकलीफ हुई होगी। उन्होंने कहा कि व्हेल के पेट से इस तरह की चीज मिलना कोई नई बात नहीं है,लेकिन इतनी मात्रा में मिलना ये दुखद घटना है।एक्सपर्ट की माने तो समुद्र के अंदर लोगों द्वारा प्लास्टिक फेंके जा रहे हैं, जिसके कारण कई समुद्री जीवों की मौत हो रही है। 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Recommended News

Related News