अनोखी तस्वीर खिंचवाने के लिए जोखिम में डाल दी जान (Photos Viral)

punjabkesari.in Thursday, Sep 13, 2018 - 07:40 PM (IST)

दुबईः सऊदी अरब में एक व्यक्ति ने एेसा खतरनाक और अनोखा कारनामा किया है, जिसे देख कर लोग हैरान हो रहे हैं। बुधवार को इस युवक ने लाखों की संख्या में मधुमक्खियों को अपने शरीर पर बैठा लिया। इतना खतरनाक काम इस युवक ने सिर्फ इसलिए किया, क्योंकि उसे लाखों मधुमक्खियों के साथ तस्वीर खिंचवानी थी। 
PunjabKesari
इस खतरनाक शौक वाले साहसी युवक का नाम जाहिर फनी है। इस अनोखी तस्वीर खिंचवाने का काम हुआ है सऊदी अरब के ताबुक शहर में। जाहिर ने तस्वीर खिंचवाने के लिए लाखों मधुमक्खियों को अपने शरीर पर ओढ़ लिया। 
PunjabKesari
इसके लिए जाहिर ने पहले मधुमक्खियों की रानी को अपने शरीर पर बैठाया। फिर लाखों मधुमक्खियां उसके ऊपर छा गईं और उसे चारों ओर से घेर लिया। इस दौरान युवक के अन्य साथी उसके नजदीक खड़े थे।
PunjabKesari
मधुमक्खियों से बचने के लिए उन्होंने एक खास किस्म के सुरक्षावाले कपड़े पहन रखे थे। करीब एक घंटे में मधुमक्खियों ने जाहिर फनी को पूरी तरह से घेर लिया। इसके बाद युवक के साथियों ने उसकी कई तस्वीर खींची। 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Tanuja

Recommended News

Related News