कंबोडिया में सड़क हादसे में एक राजकुमार घायल , पत्नी की मौत

punjabkesari.in Sunday, Jun 17, 2018 - 09:31 PM (IST)

नोम पेन्ह: कंबोडिया के दक्षिण पश्चिम हिस्से में रविवार को एक राष्ट्रीय राजमार्ग पर सड़क दुर्घटना में एक राजकुमार एवं पूर्व प्रधानमंत्री घायल हो गए जबकि उनकी (राजकुमार की) पत्नी की मौत हो गई। 

अधिकारियों ने बताया कि प्रेस सिनौक प्रांत में प्रिंस नोरोडोम राणारिद्ध और उनकी पत्नी औक फल्ला की कार को सामने से आ रही एक टैक्सी ने टक्कर मार दी। इस हादसे में दोनों घायल हो गए। उन्हें अस्पताल ले जाया गया जहां फल्ला की मौत हो गई। राणारिद्ध को बेहतर इलाज के लिए नोम पेन्ह लाया गया है। 

राणारिद्ध के आधिकारिक फेसबुक पेज पर कुछ घंटे बाद पोस्ट किया गया कि फल्ला की मौत फूसिंपेक पार्टी के लिए एक बहुत बड़ी क्षति है। पार्टी के एक सदस्य ने उनकी मौत की पुष्टि की और कहा कि राणारिद्ध (74) के स्वस्थ हो जाने की संभावना है। वैसे राणारिद्ध की स्थिति के बारे में ज्यादा ब्योरा उपलब्ध नहीं है।      


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Punjab Kesari

Recommended News

Related News