विमान में मुस्लिम महिला का हिजाब खींचने वाला दोषी करार

punjabkesari.in Sunday, May 15, 2016 - 06:30 PM (IST)

वॉशिंगटन: अमरीका की एक फ्लाइट में मुस्लिम महिला का हिजाब खींचने वाले शख्स को मैक्सिको की कोर्ट ने दोषी करार दिया है।जानकारी के मुताबिक, एक महिला न्यू मैक्सिको की साउथ-वेस्ट एयरलाइंस की फ्लाइट में सफर कर रही थीं।ये घटना दिसंबर की है।गिल पेन (37) नामक शख्स ने महिला का हिजाब खीचने के बाद कहा था- ''इसे उतारो। ये अमरीका है।'' पेन ने कोर्ट में हिजाब खींचने की बात को मान लिया है।

कोर्ट में महिला का केस लड़ रहे प्रॉसिक्यूटर के मुताबिक, आरोपी ने जानबूझकर महिला के धार्मिक विश्वास को ठेस पहुंचाने की कोशिश की।यूएस जस्टिस डिपार्टमेंट के अंडर में आने वाले सिविल राइट्स डिवीजन की चीफ वनिता गुप्ता के मुताबिक, ''हर अमरीकी को अपने धार्मिक विश्वास के साथ जीने की आजादी है। 

समाचार पत्र ‘वाशिंगटन पोस्ट’ की खबर के अनुसार पेन विमान में अपनी सीट से उठा और मुस्लिम महिला की सीट तक गया और उससे हिजाब हटाने को कहा।इसके बाद उसने तेज आवाज में कहा, ‘‘इसे उतारो। यह अमरीका है।’’बाद में पेन ने इस महिला का हिजाब फाड़ दिया।पेन को दो महीने के लिए घर पर ही कैद की सजा सुनाई गई है। उस पर जुर्माना भी लगाया जा सकता है।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Recommended News

Related News