बड़ी चेतावनी : ईरान में अचानक जारी हुआ बड़ा अलर्ट, अमेरिकी सेना ने लोगों से कहा- घर से बाहर न निकलें

punjabkesari.in Sunday, Mar 08, 2026 - 09:06 PM (IST)

नेशनल डेस्क : मिडिल ईस्ट में बढ़ते तनाव के बीच अमेरिकी सेना ने ईरान के नागरिकों के लिए एक अहम चेतावनी जारी की है। सेना ने लोगों से अपील की है कि वे अपने घरों में ही रहें और किसी भी सैन्य ठिकाने या संवेदनशील इलाके के पास जाने से बचें।

अमेरिकी सेना का कहना है कि मौजूदा हालात को देखते हुए सुरक्षा जोखिम बढ़ गए हैं। ऐसे में नागरिकों को सावधानी बरतने की जरूरत है ताकि किसी भी संभावित खतरे से बचा जा सके। सेना ने स्पष्ट रूप से कहा है कि सैन्य अड्डों या उनके आसपास मौजूद रहना आम लोगों के लिए खतरनाक हो सकता है।

सेना ने नागरिकों से आग्रह किया है कि वे अनावश्यक रूप से बाहर निकलने से बचें और स्थानीय प्रशासन या सुरक्षा एजेंसियों द्वारा जारी निर्देशों का पालन करें। अधिकारियों के अनुसार इस समय सुरक्षा व्यवस्था को लेकर कई कदम उठाए जा रहे हैं।

मिडिल ईस्ट में बढ़ते सैन्य तनाव के कारण क्षेत्र में पहले ही अलर्ट का माहौल है. ऐसे में आम नागरिकों को सतर्क रहने और सुरक्षित स्थानों पर रहने की सलाह दी जा रही है ताकि किसी भी आपात स्थिति से निपटा जा सके।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

News Editor

Parveen Kumar

Related News