भारत का संयुक्त राष्ट्र शांति मिशन की सेवा के 70 साल पूरे

punjabkesari.in Saturday, Aug 04, 2018 - 11:58 PM (IST)

संयुक्त राष्ट्र : संयुक्त राष्ट्र की शांति मिशन की सेवा में भारत का अहम योगदान है और इस सेवा के 70 साल पूरे हो चुके हैं। संयुक्त राष्ट्र के शांति मिशन में भारतीय सैनिक और पुलिस के जवान प्रांरभ से ही जुड़े हुए हैं और चुनौती के मौजूदा समय में भी वे अपने कर्तव्य को बखूबी निभा रहे हैं।

संरा शांति मिशन के अवर महासचिव जीन पियरे लैक्रोइक्स ने हाल ही में एक साक्षात्कार में कहा, संरा का शांति मिशन जटिल परिस्थितियों में आगे बढ़ रहा है और हम भारत जैसे अपने प्रबल सहयोगियों के आभारी हैं जिन्होंने नई चुनौतियों को स्वीकार करते हुए कमजोर नागरिकों की रक्षा के हमारे प्रयासों में सार्थक रूप से सहयोग कर रहे हैं। संरा की 14 शांति मिशनों के लिए वर्तमान में काम कर रहे 91 हजार सैनिकों तथा पुलिसकर्मियों में एक तिहाई सैनिक तथा पुलिसकर्मी भारत, नेपाल, बांग्लादेश और पाकिस्तान के हैं।

वर्ष 1948 में स्थापित संरा के शांति मिशन की दुनियाभर में स्थापित 71 शांति इकाइयों में अब तक दो लाख से अधिक भारतीयों ने अपनी सेवाएं दी है। मौजूदा समय में लगभग 6,700 भारतीय संरा के शांति मिशन के लिए काम कर रहे हैं जिनमें से सबसे अधिक कांगो तथा दक्षिणी सूडान में तैनात हैं।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

shukdev

Recommended News

Related News