केन्या में कक्षा ध्वस्त होने से 7 बच्चों की मौत, 57 घायल

punjabkesari.in Monday, Sep 23, 2019 - 03:22 PM (IST)

 नैरोबी: केन्या की राजधानी नैरोबी में सोमवार की सुबह एक स्कूल की कक्षा ध्वस्त होने से सात बच्चों की मौत हो गई और 57 अन्य घायल हो गए। सेंट जॉन एंबुलेन्स की ओर से ट्विटर पर यह जानकारी दी गई। 

 

सेंट जॉन एंबुलेन्स के कर्मी बचाव एवं राहत कार्य में लगे हैं। दगोरेत्ती एक निर्धन इलाका है जहां कई लोग कच्चे मकानों में रहते हैं। हादसे के बाद गुस्साए स्थानीय लोग घटनास्थल पर एकत्र हो गए। इलाके के पुलिस प्रमुख जॉर्ज सेदा ने बताया ‘‘सात बच्चों की जान चली गई, यह दुखद है।'' उन्होंने कहा ‘‘घायल अस्पताल में हैं।''
 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Tanuja

Recommended News

Related News