65 साल का दुल्हा, 12 की दुल्हन! देख गुस्से में आग बबूला हुए लोग(Pics)

punjabkesari.in Saturday, Feb 27, 2016 - 05:25 PM (IST)

नई दिल्ली: न्यूयॉर्क की सड़कों पर एक शख्स अपनी 12 साल की ‘दुल्हन’ के साथ फोटोशूट करवाता नजर आया। कई लोगों ने जहां इस कपल को देख हैरानी जताई, वहीं ज्यादातर लोगों ने इस शख्स की खिंचाई करनी शुरू कर दी। उन्होंने आपत्ति जताते हुए कहा कि वह ऐसा कैसे कर सकते हैं। अगर उसने ऐसा करने की कोशिश की, तो वह पुलिस बुलाने को बुलाएंगे।

हालांकि, 12 साल की नाबालिग लड़की से उस शख्स ने सचमुच में शादी नहीं की थी। यह एक योजनाबद्ध तरीके से उठाया गया कदम था, जिसका मकसद था चाइल्ड मैरेज (बाल विवाह) की तरफ लोगों का ध्यान खींचना। इस सोशल एक्पेरिमेंट को कोबी पर्सिन ने करवाया था। कोबी ने इसके लिए 65 साल के एक शख्स और 12 साल की लड़की का चुनाव किया और इन दोनों को पति-पत्नी के तौर पर पेश किया। 

वीडियो में दोनों न्यूयॉर्क के प्रसिद्ध टाइम्स स्वेयर पर फोटोशूट करवाते नजर आ रहे हैं। इस घटना पर लोग किस तरह की प्रतिक्रिया देते हैं, यह रिकॉर्ड करने के लिए कोबी ने एक खुफिया कैमरा लगा रखा था। फोटोशूट के दौरान एक महिला ने जब शख्स से कहा कि यह गलत है, तो वह कहने लगा कि उसने लड़की के पेरेट्स से परमिशन ली है। तब महिला और भड़क गई और कहने लगी आप इतनी कम उम्र की लड़की के साथ क्या कर रहे हैं? यह यूट्यूब पर वीडियो काफी चर्चा में है। 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Recommended News

Related News