600 बार किया बेटी का दुष्कर्म, होगी 12,000 साल की सजा!

punjabkesari.in Friday, Aug 11, 2017 - 05:03 AM (IST)

कुआलालम्पुर: अपनी ही बेटी का 600 बार दुष्कर्म करने के आरोप में मलेशिया के एक आदमी पर केस चल रहा है। अधिकारियों ने बताया कि अगर अपराध साबित होता है तो इस अपराधी को इन जघन्य अपराधों के बदले 12,000 साल की सजा सुनाई जा सकती है।

कोर्ट के अधिकारियों को 36 वर्षीय इस तलाकशुदा आरोपी के खिलाफ सभी 626 चार्ज पढऩे में 2 दिन का वक्त लगा। इनमें 599 आरोप अपनी 15 साल की बेटी से अप्राकृतिक सैक्स करने के हैं, साथ ही कई और आरोप दूसरे यौन अपराधों के हैं। 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Recommended News

Related News