दक्षिणी चीन में कार्यशाला ढहने से छह लोगों की मौत

punjabkesari.in Sunday, Dec 10, 2023 - 11:55 AM (IST)

इंटरनेशनल डेस्क. दक्षिणी चीन में इस्पात की चादरों से बनी एक कार्यशाला के ढह जाने से छह लोगों की मौत हो गई है और तीन अन्य लोग घायल हो गए है। प्राधिकारियों ने यह जानकारी दी।

 PunjabKesari
उन्होंने बताया कि गुइझोऊ प्रांत में शनिवार को हुई इस दुर्घटना के कारणों की जांच की जा रही है। हादसे में छह लोगों की मौत हो गई और तीन घायल लोगों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है लेकिन उनकी स्थिति के बारे में अभी कोई जानकारी नहीं है। 

PunjabKesari
बता दें चीन में इमारतों का ढहना असामान्य बात नहीं है। आवश्यक अनुमति लिए बिना गैरकानूनी रूप से बनाई गई इमारतों के निर्माण में सुरक्षा मानकों को नजरअंदाज किए जाने के कारण देश में इस प्रकार के हादसे होना आम बात हो गई है। मध्य चीन में अप्रैल 2022 में एक इमारत के ढह जाने से 53 लोगों की मौत हो गई थी।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

Parminder Kaur

Related News