पाक में तेल कंपनी के 6 कर्मचारियों का अपहरण

punjabkesari.in Monday, Nov 28, 2016 - 12:54 PM (IST)

इस्लामाबाद : पाकिस्तान के उत्तर-पश्चिम स्थित पोलैंड की एक ऑयल एंड गैस कंपनी में कार्यरत 6 कर्मचारियों के अपहरण  की खबर है। ये सभी पाकिस्तान के ही रहने वाले हैं। सैन्य सूत्रों  के अनुसार कई वर्ष पहले पाकिस्तानी आतंकियों ने इसी कंपनी के एक पोलिश इंजीनियर का अपहरण किया था। बाद में उसकी सिर कटी लाश बरामद हुई थी।

नाम न छापने की शर्त पर 2 सुरक्षा अधिकारियों ने बताया कि कुछ अज्ञात लोग शनिवार दोपहर डेरा इस्माइल खान शहर से करीब 80 किमी दूर स्थित द्राजिंदा गांव के पास की एक सड़क पर से जियोफिजयाका क्रोकोव कंपनी के 6 कर्मचारियों को उनके वाहन से उतार अपने साथ ले गए। अब तक किसी भी आतंकी संगठन ने इस घटना की जिम्मेदारी नहीं ली है। जिस इलाके से कर्मचारियों का अपहरण हुआ है, वह दक्षिणी वजीरिस्तान के पास है। अफगानिस्तान की सीमा से लगते इस इलाके में पाकिस्तानी सरकार का नियंत्रण न के बराबर है।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Recommended News

Related News