सियाचिन में हिमस्खलन के बाद पाक सेना के 5 जवान लापता

punjabkesari.in Saturday, Dec 30, 2017 - 09:54 PM (IST)

इस्लामाबाद: सियाचिन ग्लेसियर में हिमस्खलन के कारण पाकिस्तानी सेना के कम से कम पांच जवान लापता हो गए हैं। एक समाचार पत्र के अनुसार पाकिस्तानी सेना ने प्रभावित इलाके में स्थानीय लोगों की मदद से बचाव अभियान शुरू किया है। 

अब तक किसी के मारे जाने की पुष्टि नहीं हुई है। सियाचिन की ऊचांई 18,000 फुट से अधिक है। सर्दियों में इस ग्लेशियर में हिस्खलन और भूस्खलन होना आम बात है। साल 2012 में सियाचिन के निकट गयारी सेक्टर में हिमस्खलन की घटना में 124 पाकिस्तानी सैनिक और 11 आम लोग मारे गए थे। 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Recommended News

Related News