पाकिस्तान में हिमस्खलन के कारण 5 लोगों की मौत

punjabkesari.in Wednesday, Mar 11, 2020 - 02:28 PM (IST)

इस्लामाबादः पाकिस्तान में खैबर पख्तूनख्वा प्रांत के अब्बोटाबाद जिले के एक पहाड़ी इलाके में हिमस्खलन के कारण पांच लोगों की मौत हो गयी। स्थानीय मीडिया ने बुधवार को यह जानकारी दी। एआरवाई मीडिया के अनुसार हिमस्खलन मंगलवार रात को हुआ जिसमें पांच लोगों की मौत हो गयी है और कई लोग घायल हो गये।

 

घायलों को नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया है जिनमें से कुछ की हालत गंभीर बताई जा रही है। स्थानीय मीडिया के मुताबिक़ अब्बोटाबाद जिले के नथिया गली रिसोटर् के पास हिमस्खलन की चपेट में आ कर कई वाहनों को भी नुकसान पंहुचा है और कई वाहन बफर् के नीचे दब गए हैं। रिपोट्र्स के मुताबिक़ हिमस्खलन में फंसे लोगों को बाहर निकालने का काम जारी है। 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Tanuja

Recommended News

Related News