अफगानिस्तान में तालिबान के जुल्म के बीच कुदरत का कहर, बाढ़ से 40 की मौत, 150 लोग लापता

punjabkesari.in Thursday, Jul 29, 2021 - 06:10 PM (IST)

 इंटरनेशनल डेस्कः  अफगानिस्तान में  तालिबान के जुल्मो-स्तिम के बीच  अब कुदरत ने भी कहर बरपाना शुरू कर दिया है।  अफगानिस्तान में बाढ़ के कहर से अब तक 40 लोगों की मौत हो चुकी है और करीब 80 से ऊपर घर बर्बाद हो गए हैं। टोलो न्यूज के मुताबिक, प्रांतीय परिषद के प्रमुख सईदुल्ला नूरिस्तानी ने कहा कि बुधवार रात आई बाढ़ ने नूरिस्तान प्रांत (अफगानिस्तान) के कामदीश जिले में 80 से अधिक घरों को नष्ट कर दिया और 150 लोग लापता हैं। उन्होंने कहा कि अब तक 40 लोगों के शव मिले हैं और मरने वालों की संख्या बढ़ सकती है।

 

  अफगानिस्तान से अमेरिकी सेना की वापसी के बाद तालिबान लगातार अपनी जड़ें जमा रहा है। अफगानिस्तान के ज्यादातर हिस्सों में तालिबान ने कब्जा जमा लिया है और वह अब अपना राज चला रहा है। फिलहाल, अफगानिस्तान में कब्जा करने की होड़ में तालिबान खूनी जंग लड़ रहा है। अफगानिस्तानी सुरक्षाबलों के साथ खूनी संघर्ष में आम लोगों की जिंदगी बदहाल हो चुकी है। तालिबान उन पर अलग टैक्स लगाकर उनही हालत को और खराब कर रहा है।
 
 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Tanuja

Recommended News

Related News