पश्चिमोत्तर पाकिस्तान में भीषण सड़क हादसा, 4 लोगों की दर्दनाक मौत

punjabkesari.in Friday, Aug 14, 2026 - 07:50 PM (IST)

नेशनल डेस्क : पश्चिमोत्तर पाकिस्तान में शुक्रवार को एक ऑटो-रिक्शा के अनियंत्रित होकर पलट जाने से चार लोगों की मौत हो गई। पाकिस्तान की आपातकालीन प्रतिक्रिया सेवा रेस्क्यू 1122 के अनुसार, यह हादसा खैबर पख्तूनख्वा प्रांत के खैबर जिले की जमरूद तहसील के शाहगई इलाके में हुआ। 

उसने बताया कि हादसे की सूचना मिलने के बाद चिकित्सा दल मौके पर पहुंचा और मृतकों के शवों को कानूनी औपचारिकताएं पूरी करने के लिए जमरूद सिविल अस्पताल भेज दिया गया। मृतकों की पहचान के प्रयास किए जा रहे हैं। 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

News Editor

Parveen Kumar

Related News