रूस-यूक्रेन युद्धः यूरोप के 4 देशों ने कई रूसी राजनयिकों को किया निष्कासित

punjabkesari.in Tuesday, Mar 29, 2022 - 10:28 PM (IST)

हेगः रूसी अधिकारियों पर जासूसी और अन्य गैर कानूनी गतिविधियों में संलिप्त रहने का आरोप लगाते हुए एक समन्वित कार्रवाई के तहत यूरोप के चार देशों ने मंगलवार को कई रूसी राजनयिकों को निष्कासित कर दिया। 

यूक्रेन पर हमले के कारण रूस और पश्चिमी देशों के बीच संबंधों में तनाव के बीच राजनयिकों को निष्कासित किया गया है। नीदरलैंड ने 17 रूसियों को ‘खुफिया अधिकारी' करार देकर उन्हें निष्कासित कर दिया। 

बेल्जियम ने कहा कि उसने 21 रूसियों को देश छोड़ने को कहा है। चेक गणराज्य ने एक रूसी राजनयिक को 72 घंटे में देश छाड़ने का निर्देश दिया है। आयरलैंड ने कहा कि राजनयिकों के लिए स्वीकृत मानक व्यवहार नहीं अपनाए जाने के कारण उसने चार वरिष्ठ अधिकारियों को देश छोड़ने को कहा है। 

पिछले सप्ताह पोलैंड ने 45 रूसी अधिकारियों को निष्कासित कर दिया था। पोलैंड ने कहा था कि ये रूसी नागरिक राजनयिक दर्जे की आड़ में खुफिया अधिकारी के तौर पर काम कर रहे थे। नीदरलैंड ने कहा है कि उसने ‘समान सोच' वाले देशों से विचार-विमर्श के बाद यह फैसला किया है। 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Pardeep

Recommended News

Related News