कांगो गणराज्य में नौका डूबने से 37 लोगों की मौत

punjabkesari.in Tuesday, Apr 23, 2019 - 09:09 PM (IST)

किन्शासाः कांगो गणराज्य में नौका डूबने की एक और घटना में 37 लोगों के शव बरामद किए गए हैं। अधिकारियों ने मंगलवार को यह जानकारी दी। एक सप्ताह पहले ही एक नौका डूब गई थी, जिसमें करीब 130 लोग सवार थे।

मनीएमा प्रांत के कार्यवाहक गवर्नर पैपी ओमियोंगा टिचोपा ने मंगलवार को बताया कि घटनास्थल पर 16 लोग जीवित मिले। नौका नौ अप्रैल को देश के पूर्वी क्षेत्र में स्थित एक नदी में डूब गई थी। उन्होंने बताया, ‘‘हमने 37 शवों को बरामद किया।''

उन्होंने बताया कि नौका प्रांत की राजधानी किंडु से करीब 120 किलोमीटर दूर कटालामा गांव के पास नदी के किंडु-किबोंबो-कासोंगो मार्ग में डूबी थी। नौकावहन के लिए यह मार्ग आधिकारिक रूप से इस्तेमाल नहीं होता है। एक सप्ताह पहले किवू झील में एक नौका डूब गई थी, जिस पर 130 लोग सवार थे। कई लोग अब भी लापता हैं

 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Pardeep

Related News