बोलीविया में 30 चुनाव अधिकारी गिरफ्तार

punjabkesari.in Tuesday, Nov 12, 2019 - 11:29 AM (IST)

मैक्सिको सिटीः बोलीविया में गत 20 अक्टूबर को हुए चुनाव के बाद जांच के दौरान करीब 30 चुनाव अधिकारियों को गिरफ्तार किया गया। स्थानीय मीडिया ने इसकी जानकारी दी। उन्होंने बताया कि सुप्रीम चुनाव अधिकारी सहित कुल 34 लोगों को अबतक गिरफ्तार किया गया है। बोलीविया के अटार्नी जनरल ने कहा, ‘‘सुप्रीम इलेक्टोरल ट्रिब्यूनल के मामले में ला पाज़ शहर में तीन सदस्य हैं।''

 

उल्लेखनीय है कि बोलीविया में अक्टूबर में चुनाव कराए गए थे और आधिकारिक चुनाव नतीजे के अनुसार श्री मोरालेस पहले राउंड में विजयी रहे थे लेकिन वहां के विपक्षी दल के नेता कार्लोस मेसा ने श्री मोरालेस पर चुनाव में हेरफेर का आरोप लगाते हुए नतीजों को मानने से इंकार कर दिया था जिसके बाद वहां तनावपूर्ण स्थिति बन गयी थी।

 

इस बीच अमेरिका की संस्था (ओएएस) की शुरुआती रिपोटर् में भी अक्टूबर में हुए चुनाव में धांघली की बात सामने आयी थी। गत रविवार हिंसा के बीच श्री मोराले ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया था। देश की सेना और पुलिस ने भी राष्ट्रपति के इस्तीफे की मांग की थी। अर्जेंटीना, वेनेजुएला, क्यूबा, ??और मेक्सिको सहित कई देशों ने बोलीविया में जारी विरोध प्रदर्शन को तख्तापलट के रूप में वर्णित किया है।  


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Tanuja

Recommended News

Related News