3 Minute Viral Video: कौन हैं इंफ्लुएंसर आरोही? 19 मिनट के बाद अब 3 मिनट का वीडियो लीक होने का दावा, जानिए पूरी सच्चाई
punjabkesari.in Friday, Jan 23, 2026 - 06:54 AM (IST)
इंटरनेशनल डेस्कः सोशल मीडिया पर आए दिन किसी न किसी MMS या वीडियो लीक को लेकर चर्चाएं तेज़ हो जाती हैं। पिछले महीने एक 19 मिनट का वीडियो काफी सुर्खियों में रहा था। अब इसके बाद सोशल मीडिया पर एक और दावा वायरल हो रहा है, जिसमें 3 मिनट 24 सेकंड के वीडियो की बात कही जा रही है।
इन दिनों सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स पर “3 Minute 24 Second Video” नाम का कीवर्ड तेजी से ट्रेंड कर रहा है। इस कीवर्ड को शेयर करते हुए दावा किया जा रहा है कि यह बांग्लादेश की सोशल मीडिया इंफ्लुएंसर आरोही मीम से जुड़ा एक MMS वीडियो है। हालांकि, अब तक इस दावे की कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है।
सोशल मीडिया पर आए दिन किसी न किसी MMS या वीडियो लीक को लेकर चर्चाएं तेज़ हो जाती हैं। पिछले महीने एक 19 मिनट का वीडियो काफी सुर्खियों में रहा था। अब इसके बाद सोशल मीडिया पर एक और दावा वायरल हो रहा है, जिसमें 3 मिनट 24 सेकंड के वीडियो की बात कही जा रही है।
कौन हैं इंफ्लुएंसर आरोही मीम?
आरोही मीम बांग्लादेश की एक जानी-मानी सोशल मीडिया इंफ्लुएंसर हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत TikTok से की थी, बाद में Instagram पर भी उनकी लोकप्रियता तेजी से बढ़ी। इंस्टाग्राम पर उन्हें करीब 1.2 मिलियन (12 लाख) लोग फॉलो करते हैं। उनके वीडियो सिर्फ बांग्लादेश ही नहीं, बल्कि कई अन्य देशों में भी देखे जाते हैं।
3 मिनट के वीडियो की सच्चाई क्या है?
सोशल मीडिया पर जिस 3 मिनट के वीडियो का दावा किया जा रहा है, उसकी अब तक कोई पुष्टि नहीं हो पाई है। हालांकि यह कीवर्ड पिछले कुछ दिनों से लगातार ट्रेंड कर रहा है। जांच में सामने आया है कि इस कीवर्ड से जुड़े कई AI-जनरेटेड फेक वीडियो सोशल मीडिया पर घूम रहे हैं। असली वीडियो होने का कोई पुख्ता सबूत नहीं है।
साइबर ठगी का नया हथकंडा
इस 3 मिनट के वीडियो के नाम पर साइबर अपराध भी तेजी से बढ़े हैं। कई साइबर ठग वीडियो दिखाने का लालच देकर फर्जी लिंक भेजकर लोगों से पैसे ठगने या उनकी निजी जानकारी चुराने की कोशिश कर रहे हैं। कई मामलों में लोग ऐसे लिंक पर क्लिक करते ही फ्रॉड या हैकिंग का शिकार हो जाते हैं।
ऐसे लिंक और वीडियो से रहें सावधान
साइबर पुलिस पहले भी साफ चेतावनी दे चुकी है कि वायरल MMS या वीडियो के नाम पर आने वाले लिंक से दूर रहें। अनजान लिंक पर क्लिक न करें। ऐसे वीडियो डाउनलोड या शेयर करना कानूनी अपराध हो सकता है। अगर कोई व्यक्ति इस तरह का वीडियो डाउनलोड करता है या आगे शेयर करता है, तो उस पर कानूनी कार्रवाई भी हो सकती है।
