लाइबेरिया में धार्मिक समारोह दौरान भगदड़ मचने से 11 बच्चों व एक गर्भवती सहित 29 लोगों की मौत

punjabkesari.in Thursday, Jan 20, 2022 - 06:39 PM (IST)

इंटरनेशनल डेस्कः  लाइबेरिया में राजधानी मोनरोविया के घनी आबादी वाले इलाके में एक धार्मिक समारोह में मची भगदड़ में 11 बच्चों और एक गर्भवती महिला सहित 29 लोगों की मौत हो गई। अधिकारियों ने बृहस्पतिवार को यह जानकारी दी।

 

पुलिस प्रवक्ता मोसेस कार्टर ने ‘द एसोसिएटेड प्रेस' को बताया कि बुधवार रात लगभग नौ बजे समारोह में शामिल सैकड़ों लोगों पर चाकुओं से लैस अपराधियों के एक गिरोह ने हमला कर दिया, जिससे भगदड़ मच गई।

 

उन्होंने बताया कि इस सिलसिले में एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया गया है। यह घटना न्यू क्रू टाउन नामक समुद्र तट क्षेत्र में हुई। शवों को पोस्टमार्टम के लिए रिडेम्पशन अस्पताल ले जाया गया है। खबरों के अनुसार राष्ट्रपति जॉर्ज विया के बृहस्पतिवार को घटनास्थल का दौरा करने की उम्मीद है। 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Tanuja

Recommended News

Related News