चीन ने फिर की ताइवान में घुसपैठ, तइपे के रक्षा जोन में घुसे 26 सैन्य विमान और 4 नौसैनिक जहाज

punjabkesari.in Sunday, Mar 19, 2023 - 04:00 PM (IST)

ताइपेः चीन ने एक बार फिर ताइवान पर घुसपैठ  की है। ताइवानी रक्षा मंत्रालय के मुताबिक, चार चेंगदू J-10 फाइटर्स, चार शेनयांग J-16 फाइटर्स, एक CH-4 टोही ड्रोन, और एक हार्बिन BZK-005 टोही ड्रोन ने ताइवान स्ट्रेट मेडियन लाइन को पार किया। हार्बिन के एक और टोही ड्रोन ने ताइवान के ADIZ के दक्षिणी किनारे पर उड़ान भरी। ADIZ के दक्षिण-पश्चिम कॉर्नर में दो शेनयांग J-16 लड़ाकू जेट, एक शानक्सी Y-8 पनडुब्बी रोधी युद्धक विमान और एक BZK-007 टोही ड्रोन की ट्रैकिंग देखी गई। ताइवान न्यूज ने बताया कि ताइवान के पहचान क्षेत्र के दक्षिण-पूर्वी हिस्से में एक हार्बिन जेड-9 एंटी-सबमरीन हेलीकॉप्टर भी दिखाई दिया।

 

ताइवान न्यूज के अनुसार ताइवान के राष्ट्रीय रक्षा मंत्रालय (MND) ने कम से कम 26 चीनी सैन्य विमानों और चार नौसैनिक जहाजों का 17 और 18 मार्च के बीच पता लगाया है। रक्षा मंत्रालय के अनुसार, 26 पीपुल्स लिबरेशन आर्मी (PLA) में से 15 विमानों को ताइवान के एयर डिफेंस आइडेंटिफिकेशन जोन (ADIZ) में देखा गया था। ताइवान के ADIZ के अंदर नियमित रूप से विमान भेजकर चीन ने सितंबर 2020 से ग्रे जोन रणनीतियों का उपयोग तेज कर दिया है।

 

ताइवान के लोगों और सरकार को सतर्क रखने के लिए चीन अपने सैन्य जहाज, मछली पकड़ने के जहाज और सैंड ड्रेजर नियमित रूप से ताइवान के पानी से गुजरते रहते हैं। चीनी विमानों के घुसपैठ को देखते हुए ताइवान ने भी जवाबी कार्रवाई की। बता दें कि बीजिंग ने इस महीने अब तक 67 नौसैनिक जहाजों और 266 सैन्य विमानों को ताइवान भेजा है।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Tanuja

Recommended News

Related News