चीन के शॉपिंग मॉल बेसमेंट में आग लगने से 25 लोगों की मौत

punjabkesari.in Wednesday, Jan 24, 2024 - 05:49 PM (IST)

बीजिंग: चीन के जियांग्शी प्रांत में बुधवार को आग लगने के कारण कम से कम 25 लोगों की मौत हो गई। स्थानीय अधिकारियों ने यह जानकारी दी। जियांग्शी प्रांत के युशुई जिले के अधिकारियों ने बताया कि बुधवार को 15:24 बजे एक शॉपिंग मॉल के बेसमेंट में आग लग गई।

 

उन्होंने कहा कि 120 कर्मियों को घटनास्थल पर तैनात किया गया है। इनमें अग्निशमन विभाग के अलावा पुलिस और स्थानीय सरकारी अधिकारी भी शामिल हैं। अधिकारियों ने बताया कि राहत एवं बचाव अभियान जारी है तथा आग लगने के कारण का पता लगाया जा रहा है।  


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Tanuja

Recommended News

Related News