नाइजीरिया में नाव पलटने से 25 लोगों के मारे जाने की आशंका

punjabkesari.in Monday, Jul 28, 2025 - 01:29 AM (IST)

नेशनल डेस्क: उत्तर-मध्य नाइजीरिया में एक बाजार में यात्रियों को ले जा रही एक नौका पलट गई, जिससे कम से कम 25 लोगों के मारे जाने की आशंका है। अधिकारियों ने रविवार को यह जानकारी दी। राष्ट्रीय आपातकालीन प्रबंधन एजेंसी के एक अधिकारी इब्राहिम हुसैनी ने बताया कि यह दुर्घटना शनिवार को नाइजर राज्य के शिरोरो क्षेत्र के गुमु गांव के पास हुई।

हुसैनी ने कहा कि खोज और बचाव कार्य जारी हैं, लेकिन ये सीमित हैं क्योंकि ज़्यादातर इलाके पर हथियारबंद गिरोहों का कब्ज़ा है। उन्होंने कहा कि हताहतों की संख्या बढ़ सकती है।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

News Editor

Parveen Kumar

Related News