20 बिल्लियों ने मिलकर खा डाला मालकिन का आधा शरीर, 2 हफ्ते तक ऐसे ही भरती रहीं पेट

punjabkesari.in Tuesday, Jun 21, 2022 - 12:05 AM (IST)

इंटरनेशनल डेस्कः रूस के बटायस्क शहर में एक घटना ने उस वक्त सबको हक्काबक्का कर दिया जब पता चला कि एक महिला को उसकी 20 बिल्लियों ने मिलकर खा डाला। करीब 2 हफ्ते बाद पड़ोसियों ने बदबू आने पर पुलिस को सूचना दी, जिसके बाद घटना का पता चला। दरअसल महिला की मौत के बाद बिल्लियां घर मे भूखी थीं। लिहाज़ा उन्हें जो मिला उससे अपना पेट भरने लगीं। महिला कैट ब्रिडर थी। 

पड़ोसी की सूचना पर जब पुलिस महिला के घर में दाखिल हुई तो अंदर मंजर देख दंग रही, क्षत-विक्षत महिला जानवरों के घिरी ज़मीन पर पड़ी थी। करीब 20 बिल्लियां उसके शरीर पर धावा बोल कर बैठी थी। आसापास खून के निशान थे और बिल्लियों के मुंह भी लाल था। समझना मुश्किल नहीं था कि वहां क्या हो रहा था। बिल्लियों ने अपनी मालिकर का करीब आधा शरीर खाकर खत्म कर दिया था। और बाकी के खात्मे की तैयारी में थी।

आपको बता दे जिन बिल्लियों ने ये कांड किया वो अमेरिका की सबसे जेंटल ब्रीड की बिल्ली मानी जाती है जिनका नाम है मेन कून कैट्स। मेन कून कदकाठी में काफी विशआल और हिस्टपुस्ट होती हैं। और सवभाव से बेहद शांत मानी जाती हैं। लेकिन जिस तरह उन्होंने मालकिन के शरीर को नोच डाला वो हैरान करने वाला था।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Pardeep

Recommended News

Related News