पाकिस्तान में आतंकवादी हमले में 2 सुरक्षाकर्मियों की मौत

punjabkesari.in Sunday, Nov 27, 2022 - 01:57 PM (IST)

पेशावर: पाकिस्तान के अशांत उत्तर- पश्चिमी इलाके में शुक्रवार की रात तलाशी अभियान के दौरान आतंकवादियों ने सुरक्षाबलों पर गोलीबारी की जिसमें कम से कम दो सैनिक मारे गए और दो अन्य घायल हो गए। पुलिस अधिकारियों ने शनिवार को यह जानकारी दी। सुरक्षाबल अशांत लक्की मारवत जिले के वांडा पासन इलाके में तलाशी अभियान चला रहे थे, तभी आतंकवादियों ने उन पर हमला कर दिया।

 

इस घटना के बाद, सुरक्षा बलों और पुलिस ने पूरे इलाके को सील कर दिया और हमले में शामिल लोगों को पकड़ने के लिए तलाशी अभियान चलाया। एक अन्य घटना में, पुलिस ने लक्की मरवत जिले के वांडा अरसाला में सदर पुलिस थाने पर शुक्रवार रात अज्ञात हमलावरों द्वारा किए गए हमले को विफल कर दिया।

 

सदर पुलिस थाना महत्वपूर्ण लक्की-दारा तुंग रोड पर स्थित है, जो खैबर पख्तूनख्वा को पंजाब और चीन पाकिस्तान आर्थिक गलियारा (सीपीईसी) मार्ग को इस्लामाबाद से जोड़ता है। एक पुलिस प्रवक्ता ने कहा कि सदर थाने पर हुए हमले में कोई घायल नहीं हुआ है। पाकिस्तान के अशांत उत्तर-पश्चिमी क्षेत्र में हाल ही में सुरक्षा अधिकारियों पर अज्ञात हमलावरों ने कई हमले किए थे। 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Tanuja

Recommended News

Related News