पाकिस्तान ने 18 भारतीय मछुआरे किए गिरफ्तार

punjabkesari.in Thursday, Sep 13, 2018 - 02:47 PM (IST)

कराचीः पाकिस्तान के अधिकारियों ने उनके समुद्री क्षेत्र में मछली पकडऩे के आरोप में 18 भारतीय मछुआरों को गिरफ्तार किया है। एक अधिकारी ने बताया कि पाकिस्तान समुद्री सुरक्षा एजेंसी (पीएमएसए) ने मंगलवार को भारतीय मछुआरों को गिरफ्तार किया और डॉक्स पुलिस उन्हें गुरुवार को एक न्यायिक मजिस्ट्रेट के सामने पेश करेगी। 

भारतीय मछुआरों की दो नौकाएं भी जब्त की गई हैं। पाकिस्तान सरकार ने 14 अगस्त को देश के स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर सछ्वावना दिखाते हुए कराची में 26 भारतीय मछुआरों को रिहा किया था। पाकिस्तान और भारत आए दिन एक-दूसरे के मछआरों को गिरफ्तार करते रहते हैं जो अनजाने में उनके समुद्री क्षेत्र में प्रवेश करते हैं। कुछ मौकों पर रिहा होने तक उन्हें जेल भेज दिया जाता है। 
 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Isha

Recommended News

Related News