मोरक्को तट के पास 16 प्रवासियों के मिले शव

punjabkesari.in Monday, Feb 05, 2018 - 02:57 AM (IST)

नादोर(मोरक्को): मोरक्को के बचाव दल ने स्पेन के एन्क्लेव आफ मेलिला तट के पास समुद्र से 16 प्रवासियों के शव निकाले हैं। मोरक्को और स्पेन के अधिकारियों ने रविवार को यह जानकारी दी। एक चिकित्सा अधिकारी ने बताया कि मृतकों में तीन महिलाएं शामिल हैं। इन शवों को मोरक्को के नादोर शहर स्थित शवगृह ले जाया गया है। अधिकारियों ने बताया कि सभी मृतक उप सहारा अफ्रीकी हैं।  


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Recommended News

Related News