डीआर कांगो में चाकू से हमले में 14 नागरिकों की मौत

punjabkesari.in Sunday, Oct 07, 2018 - 09:29 PM (IST)

गोमा: डेमोक्रेटिक रिपब्लिक ऑफ कांगो के उत्तरी कीवु प्रांत में हमलावरों ने चाकू से हमले किए जिसमें कम से कम 14 लोगों की मौत हो गई। एक स्थानीय अधिकारी ने रविवार को यह जानकारी दी। खनिज समृद्ध इस क्षेत्र में लगातार हिंसक घटनाएं हो रही है। 

क्षेत्रीय गवर्नर कोसमास कांगोकोलो ने एएफपी को बताया कि प्रांत की राजधानी गोमा के उत्तर में स्थित रूबाया के गांव के निकट हमले में नौ लोग घायल भी हो गए। उन्होंने बताया कि कांगो की सेना और पुलिस अधिकारियों को रूबाया भेजा गया है। 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Pardeep

Recommended News

Related News