58 साल की उम्र में 120 शादियां, 28 बच्चे !

punjabkesari.in Tuesday, Sep 19, 2017 - 02:29 PM (IST)

बैंकाकः थाईलैंड के एक व्यक्ति  ने शादियों का एेसा रिकार्ड बनाया है जिसे जानकर आप हैरान रह जाएंगे। तंबन प्रैजर्ट नाम  के इस व्यक्ति ने 58 साल की उम्र में 120 शादियां कर डाली। यही नहीं इस शख्स की 120 बीवियों से 28 बच्चे भी हैं। सबसे  हैरानी वाली बात यह है कि इस शख्स की सभी पत्नियों को एक-दूसरे के बारे में जानकारी है, बावजूद इसके बिना किसी विरोध या परेशानी को वो एक साथ रह रही हैं।

तंबन प्रैजर्ट  थाईलैंड के नकोन नायोक प्रांत के फ्रॉमनी जिले का रहने वाला है। तंबन अपने जिले का प्रमुख भी है। जानकारी के अनुसार इस शख्स को यह मानना पड़ा कि उसने अवैध तौर पर 100 से ज्यादा शादियां की हैं। पेशे से कंस्ट्रक्शन बिजनेस के मालिक  तंबन ने  बताया  जब वह 17 साल का था तब उसकी पहली शादी हुई थी।  उसकी पहली उससे बीवी उससे 2 साल छोटी थी और  दोनों के 3 बच्चे हुए। इसके बाद उसने कई माहिलाओं से शादियां की।

जानकारी के मुताबिक तंबन ने जब अपना कंस्ट्रक्शन बिजनेस शुरू किया, तो उन्हें एक अजीब सी आदत ने घेर लिया। इस आदत के अंतर्गत वह जहां भी घर बनाते, वहां नई पत्नी के साथ जाते थे। यही नहीं वह जब भी किसी नई युवती से शादी रचाते तो इसकी जानकारी अपनी अन्य पत्नियों को भी देते। बताया गया कि उनकी 22 पत्नियां फ्रॉमनी जिले में उनके घर के आसपास ही रहती हैं, जबकि बाकी थाईलैंड की दूसरी जगहों पर रहती हैं।  उन्होंने अपने परिवार की सभी जरूरतों को पूरा किया, यहां तक कि जिन बीवियों के अपने घर नहीं थे उन्हें घर भी बनवा कर दिए। 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Recommended News

Related News