मिस्र में आतंकी हमले में 12 सैनिक मारे गए, आठ अन्य घायल

punjabkesari.in Friday, Oct 14, 2016 - 06:29 PM (IST)

काहिरा: सिनाई प्रायद्वीप में एक सैन्य चौकी पर हुए एक आतंकवादी हमले में मिस्र के 12 सैनिक मारे गए जबकि आठ अन्य घायल हो गए। स्थानीय मीडिया की खबर के मुताबिक आतंकवादियों ने स्वेज नहर से करीब 80 किलोमीटर पूर्व में एक सैन्य ठिकाने को निशाना बनाया। अज्ञात बंदूकधारियों ने मध्य सिनाई में एक चौकी पर गोलीबारी शुरू कर दी, जिस पर सुरक्षा बलों ने जवाबी गोलीबारी की।   

अधिकारियों ने बताया कि 12 सैनिक मारे गए जबकि आठ अन्य घायल हो गए। घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। मिस्र इस्लामी आतंकवादियों का मुकाबला कर रहा है जिन्होंने मुख्य रूप से पुलिसकर्मियों, न्यायाधीशों और सैन्यकर्मियों को निशाना बनाया है। आतंकवादियों का नेतृत्व इस्लामिक स्टेट संगठन का एक स्थानीय धड़ा कर रहा है। राष्ट्रपति हुस्नी मुबारक को सत्ता से बेदखल करने वाली साल 2011 की क्रांति के बाद से उत्तरी क्षेत्र कई हिंसक हमलों का केंद्र बन गया है।  
 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Recommended News

Related News