अफगानिस्तान में तालिबान के हमलों में 12 लोगों की मौत

punjabkesari.in Wednesday, Aug 08, 2018 - 01:13 AM (IST)

काबुल: अफगानिस्तान में तालिबान के हमलों में चार महिलाओं समेत 12 लोग मारे गए जबकि नाटो के हवाई हमले में नौ अफगान पुलिसकर्मियों की जान चली गई। चार महिलाएं आतंकवादियों एवं सैनिकों के बीच गोलीबारी में मारी गईं। पश्चिमी फराह प्रांत के गवर्नर के प्रवक्ता नासेर मेहरी ने बताया कि तालिबान ने प्रांत में एक सैन्य चौकी पर हमला किया जिसमें चार सैनिक मारे गए और छह अन्य घायल हुए।

सोमवार की देर रात को बाला बुलुक जिले में हमला शुरु हुआ था जो कई घंटे तक चला। मेहरी के अनुसार अफगान हवाई हमले में 19 तालिबान लड़ाके मारे गए और 30 घायल हो गए। पूर्वी लोगार प्रांत में चार महिलाएं मारी गयीं और चार बच्चे घायल हो गए। सोमवार की रात को पूर्वी गजनी प्रांत में तालिबान के हमले में चार पुलिसकर्मी मारे गये।     


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Pardeep

Recommended News

Related News