चीन में निर्माण स्थल पर लिफ्ट का केबल टूटने से 11 लोगों की मौत

punjabkesari.in Thursday, Apr 25, 2019 - 12:39 PM (IST)

बीजिंगः उत्तरी चीन में एक निर्माण स्थल पर बृहस्पतिवार को केबल टूटने के कारण एक लिफ्ट के गिरने से 11 श्रमिकों की मौत हो गई और दो गंभीर रूप से घायल हो गए। वायस ऑफ चाइना रेडियो ने कहा है कि यह हादसा हेबेई प्रांत के हेंगशुई शहर में सुबह करीब 8 बजे हुआ।

औद्योगिक दुर्घटनाओं की यह हालिया घटना है। सुरक्षा नियमों को घटिया तरीके से लागू करने और अर्थव्यस्था में मंदी के कारण प्रबंधन द्वारा खर्चों में कटौती की इच्छा रखने के कारण चीनी श्रमिकों के लिए हाल के महीने विशेष घातक रहे हैं। सुरक्षा के कई नियमों के उल्लंघन के कारण पूर्वी यानचेंग शहर में एक रासायनिक संयंत्र में मार्च में हुए विस्फोट में 78 लोग मारे गए थे।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Tanuja

Recommended News

Related News