कोरोना के सामने सुपरपॉवर देश पस्त- दुनिया में 1.90 लाख की मौत, 27.08 लाख संक्रमित

punjabkesari.in Friday, Apr 24, 2020 - 11:05 AM (IST)

इंटरनेशनल डेस्कः कोरोना वायरस का प्रकोप दुनियाभर में लगातार बढ़ता ही जा रहा है। इसे विडंबना ही कहेंगे कि जो देश खुद को सुपरपॉवर देश मानते थे वो भी इस महामारी के आगे पस्त हैं और सबने घुटने टेक दिए हैं। भले ही कई देश कितना ही शक्तिशाली क्यों न बन गया हो लेकिन कोरोना ने सबको यह सोचने पर जो मजबूर कर दिया है कि वो पावर किस काम की जो अपने सामने अपनों को मरता देखे। अब तक दुनिया के अधिकतर देशों में इस महामारी से एक लाख 90 हजार से अधिक लोगों की मौत हो गई है तथा और 27.08 लाख से अधिक लोग संक्रमित हो चुके हैं। जॉन हॉपकिन्स यूनिवर्सिटी के विज्ञान एवं इंजीनियरिंग केन्द्र (सीएसएसई) की ओर से जारी किये गये ताजा आंकड़ों के मुताबिक दुनियाभर में कोरोना वायरस से कुल 2708470 लोग संक्रमित हो चुके हैं जबकि इससे मरने वालों की संख्या बढ़कर 190788 हो गई है। विश्वभर में अब तक 7  लाख से अधिक लोग इसके संक्रमण से पूरी तरह ठीक भी हुए हैं।

 

Corona Update

  • भारत में भी कोरोना वायरस का संक्रमण तेजी से फैल रहा है और केन्द्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय की ओर से शुक्रवार सुबह जारी किए गए ताजा आंकड़ों के मुताबिक देश के 32 राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों में अब तक 23077 लोग इससे संक्रमित हुए हैं तथा अभी तक इस वायरस से 718 लोगों की मौत हो गयी है। देश में अब तक 4749 लोग इसके संक्रमण से स्वस्थ हो चुके हैं।
  • जॉन्स हॉपकिन्स यूनिवर्सिटी के विज्ञान एवं इंजीनियरिंग केन्द्र (सीएसएसई) की ओर से जारी किए गए आंकड़ों के मुताबिक अमेरिका में कोरोना वायरस से दुनिया में सर्वाधिक लोग संक्रमित हुए हैं तथा वहां सबसे अधिक मौतें भी हुई हैं। विश्व की महाशक्ति माने-जाने वाले अमेरिका में यह महामारी विकराल रूप ले चुकी है। यहां पर अब तक 868945 लोग इससे संक्रमित हुए हैं जबकि 49887 लोगों की मौत हो चुकी है। अमेरिका में इस बीमारी से अब तक 77 हजार से अधिक लोग ठीक भी हुए हैं। अमेरिका में covid-19 संक्रमण के कारण मरने वालों का आंकड़ा 50 हजार के करीब पहुंचने वाला है।
  • यूरोप में सबसे गंभीर रूप से प्रभावित देश इटली में इस महामारी के कारण अब तक 25549 लोगों की मौत हुई है और अब तक 189973 लोग इससे संक्रमित हुए हैं तथा 54543 स्वस्थ होकर घर लौट चुके हैं।
  • स्पेन covid-19 के संक्रमण से सबसे अधिक प्रभावित होने वाले देशों की सूची में अमेरिका के बाद दूसरे नंबर पर है। यहां अब तक 213024 लोग इसकी चपेट में आ चुके हैं और 22157 लोगों की इसके कारण मृत्यु हो चुकी है और 85915 मरीज ठीक हो गए हैं।
  • इस वैश्विक महामारी के केंद्र चीन में अब तक 83884 लोग संक्रमित हुए हैं और 4636 लोगों की मृत्यु हुई है। इस वायरस को लेकर तैयार की गई एक रिपोर्ट के मुताबिक चीन में हुई मौत के 80 प्रतिशत मामले 60 वर्ष से अधिक आयु के लोगों के थे।
  • कोरोना वायरस से संक्रमण और मौत के मामले में यूरोपीय देश फ्रांस और जर्मनी में भी हालात काफी खराब बने हुए हैं। फ्रांस में अब तक 159460 लोग संक्रमित हुए हैं जिनमें से 21889 लाेगों की मौत हो चुकी है। जबकि जर्मनी में कोरोना वायरस से 153129 लोग संक्रमित हुए हैं और 5575 लोगों की मौत हुई है।
  • ब्रिटेन में भी हालात लगातार खराब होते जा रहे हैं, जहां 139246 लोग इससे संक्रमित हुए हैं और अब तक 18791 लोगों की इसके कारण मौत हो चुकी है और केवल 683 मरीजों को ही उपचार के बाद अस्पताल से छुट्टी दी गई है।
  • कोरोना वायरस से गंभीर रूप से प्रभावित खाड़ी देश ईरान में 87026 लोग इससे संक्रमित हुए हैं जबकि 5481 लोगों की इसके कारण मौत हुई है। 
  • अन्य देशों की भांति रूस में भी covid-19 का प्रकोप लगातार तेजी से बढ़ रहा है। रूस में अब तक कोरोना संक्रमण के 62773 मामलों की पुष्टि हो चुकी है जबकि 555 लोगों की इस महामारी के कारण मौत हुई है।
  • बेल्जियम में 6490
  • नीदरलैंड में 4192
  • ब्राजील में 3331
  • तुर्की में 2491 
  • स्वीडन में 2021
  • कनाडा में 2241
  • स्विट्जरलैंड में 1549
  • पुर्तगाल में 820
  • मैक्सिको में 1069
  •  इंडोनेशिया में 647
  • आयरलैंड में 794
  • ऑस्ट्रिया में 522
  • इक्वाडोर में 560
  • रोमानिया में 545
  • फिलीपींस में 462
  • पोलैंड में 454
  • डेनमार्क में 394 
  • दक्षिण कोरिया में 240 लोगों की मौत हो गई है। 
  • इसके अलावा पड़ोसी देश पाकिस्तान में कोराना वायरस के अब तक 11057 मामलों की पुष्टि हो चुकी है और इसके कारण 212 लोगाें की मौत हो गई है।

सबसे ज्यादा पढ़े गए

Seema Sharma

Recommended News

Related News