ये है रियल गजनी, 5 मिनट बाद भूल जाता है हर बात

punjabkesari.in Thursday, May 26, 2016 - 12:01 PM (IST)

शिंचु: आपने बॉलीवुड अभिनेता आमिर खान की मूवी गजनी देखी होगी जिसमें आमिर खान 5 मिनट बाद सब कुछ भूल जाते थे, लेकिन ऐसा रियल में भी है जहां 8 साल का यह लड़का सच में 5 मिनट बाद हर बात भूल जाता है। हाल ही में ताइवान के शिंचु प्रांत में एक गजनी सामने आया है। यहां पर रहने वाले 25 वर्षीय चेन होंग्जी भी एक बीमारी के चलते शॉर्ट टर्म मेमोरी लॉस यानी कि बहुत जल्दी भूल जाते हैं। 
 
उनको इतना तक याद नहीं रहता है कि 5 मिनट पहले उसकी जिंदगी में क्या हुआ था, वह कहां थे  और अब उन्हें क्या करना है। जिससे चेन होंग्जी अपनी इस समस्या से काफी परेशान हैं। सबसे खास बात तो यह है कि एक बड़ी संख्या में लोग उन्हें गजनी नाम से बुलाते हैं। वह एक वाहन दुघर्टना का शिकार हो गए थे। जिसमें उन्हें सिर पर काफी चोट आई थी। उस समय से उन्हें कुछ भी न याद रहने की बीमारी हो गई है। काफी इलाज के बाद जब उन्हें फायदा नहीं हुआ तो इसके बाद वे वह एक डायरी में सब कुछ लिखने लगे।
 
उनकी इस बीमारी से उनकी मां भी काफी परेशान रहती हैं। चेन की 60 वर्षीय मां मियाओ चिओंग काफी परेशान रहती है। वह बेटे को भविष्य को लेकर हर पल सोचती रहती हैं। उनका कहना है कि आज वह कहीं कुछ जाते हैं तो एक डायरी में सबकुछ नोट करते हैं। इसके अलावा उन्होंने कब क्या किया, हर एक काम को उसी समय डायरी में समय-समय पर लिखते जाते हैं।

सबसे ज्यादा पढ़े गए

Recommended News

Related News