बोको हराम का आतंक: पैसा चुराने पर दो लोगों के हाथ काटे!

punjabkesari.in Tuesday, Nov 03, 2015 - 01:06 PM (IST)

लागोस: नाइजीरिया के कट्टरपंथी आतंकवादी संगठन बोको हराम का एक नया वीडियो सामने आया है, जिसमेंपैसा चुराने के आरोप में दो लोगों के दाहिने हाथों को काटते हुए दिखाया गया है। 

दिल दहला देने वाले इस वीडियो में एक गांव के लोग सशस्त्र लड़ाकों के आसपास जमा हैं। उनमें से एक सबको बता रहा है कि इस जुर्म के लिए भगवान के अनुसार ‘निर्धारित सजा’ ही दी जा रही है। वीडियो में एक क्लीवर एक आदमी के हाथ पर उतरते हुए दिख रहा है। एक पेड़ के नीचे यह सब आयोजित किया गया है, वहां एक लकड़ी के ठूंठ पर फैले खून से इसका पता चलता है, जबकि इसमें वास्तविकता में हाथ काटते हुए नहीं दिखाया गया है।

नाइजीरिया का यह स्थानीय उग्रवादी संगठन इस्लामी कानून की अपना बनाया कट्टरपंथी संस्करण जबरन लोगों पर थोपना चाहता है। यह संगठन नाइजीरिया, चाड के कुछ हिस्सों, नाइजर और कैमरून में पुरातन इस्लामिक परम्पराओं को जीवित करने का प्रयास कर रहा है। बोको हराम के आत्मघाती हमलों में अब तक चार देशों में सैकड़ों लोग मारे जा चुके हैं।
 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Recommended News

Related News