कई बार हो चुका है 26 वर्षीय कायला का रेप!

punjabkesari.in Sunday, Aug 16, 2015 - 05:54 PM (IST)

नई दिल्ली: 26 वर्षीय कायला म्यूलर का इस्लामिक स्टेट (आईएस) के नेता अबु बकर अल-बगदादी ने कई बार बलात्कार किया था। अमेरिकी अधिकारियों ने दावा किया कि सीरिया में इस साल फरवरी में मारी गई अमेरिकी सहायताकर्मी का यौन उत्पीडऩ भी हुआ था। अधिकारियों ने जून में म्यूलर के परिवार को इसकी जानकारी दी थी।

म्यूलर को 2013 में सीरिया से अगवा कर लिया गया था। आईएस के मुताबिक, वो जॉर्डन के हवाई हमलों में मारी गईं, लेकिन अमेरिका उनकी मौत के लिए आईएस को जिम्मेदार मानता है। उनके माता पिता कार्ल और मार्शा ने एक न्यूज चैनल को बताया कि हमें बताया गया कि कायला का उत्पीडऩ हुआ था और वो बगदादी की संपत्ति थी। हमें जून में सरकार ने ऐसा बताया।

अमेरिकी अधिकारियों ने बताया कि कायला के साथ हुए बलात्कार की पुष्टि 14 वर्षीय यजीदी लड़की ने की है, जो पिछले साल अक्टूबर में आईएस के चंगुल से भागने मे कामयाब रही थी। 14 वर्षीय लड़की ने दो माह का समय कायला के साथ बिताया था। 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Recommended News

Related News