दोस्तों संग मना रहा था पार्टी, तभी हुआ खौफनाक हादसा

punjabkesari.in Saturday, Aug 01, 2015 - 11:40 AM (IST)

सेंटियागो; जाकों राखे साईया मार सके न कोई, यह तथ्य उस समय सच होते हुए दिखा जब 17वीं मंजिल से गिरने के बाद भी 23 साल का लड़का जिंदा बच गय। यह घटना चिली के रनकागुआ शहर की है जहां  23 वर्षीय सेबेस्टियन रेज अपने दोस्तों के साथ बोलीविया के खिलाफ चिली की जीत का जश्न मना रहा था। सेबेस्टियन अपने अपार्टमेंट की बालकनी में बैठा था कि तभी बैलेंस बिगड़ जाने से 40 मीटर की ऊंचाई से गिर गया। 

 गिरते समय वो पार्किंग में खड़ी एक कार से टकरा गए, जिस कारण उसे ज्यादा चोट नहीं आई। दुर्घटना में सेबेस्टियन का कूल्हा और जांघ की हड्डी टूट गई है। हादसे के दौरान वो बेहोश जरूर हुआ, लेकिन उसके सिर पर कोई चोट नहीं आई। बेहोश होने के बाद उसे तुंरत अस्पताल में ले जाया गया जहां डॉक्टरों भी हैरान है कि इतनी ऊंचाई से गिरने के बाद वह जिंदा बच गया। 

सबसे ज्यादा पढ़े गए

Recommended News

Related News