Smartphone Price Hike: Smartphone खरीदने वालों के लिए बड़ा झटका, Note 15 Pro और Redmi 15A समेत कई मॉडल हुए महंगे, चेक करें लिस्ट

punjabkesari.in Tuesday, Jun 02, 2026 - 01:08 PM (IST)

  Smartphone Price Hike: अगर आप नया स्मार्टफोन खरीदने की सोच रहे हैं तो आपको अपनी जेब ज्यादा ढीली करनी होगी। बजट और मिड-रेंज स्मार्टफोन के लिए मशहूर कंपनी Xiaomi ने अपने ग्राहकों को बड़ा झटका दिया है। पिछले हफ्ते Redmi Note 15 और Redmi 15 के दाम बढ़ाने के बाद, कंपनी ने अब एक आधिकारिक नोटिस जारी कर अपने कई अन्य लोकप्रिय मॉडलों की कीमतों में भी भारी बढ़ोतरी कर दी है। नई दरें 1 जून से लागू हो चुकी हैं।

कंपनी द्वारा फोन की कीमत बढ़ोतरी को लेकर कोई आधिकारिक वजह नहीं बताई। ऐसे अनुमान लगाए जा रहे हैं कि ग्लोबल मार्केट में मेमोरी कंपोनेंट्स की कमी और पार्ट्स की बढ़ती लागत के कारण यह कदम उठाया गया है।

Redmi के कौन-से फोन कितने महंगे हुए?

कंपनी द्ववारा इस प्रकार से कीमत बढ़ोतरी की गई है

स्मार्टफोन

वेरिएंट (Variant)

लॉन्चिंग कीमत

नई संशोधित कीमत

Redmi Note 15 Pro

8GB + 256GB

₹31,999

₹34,999

Redmi 15A

4GB + 64GB


 

4GB + 128GB


 

64GB + 128GB

₹12,999


 

₹14,499


 

₹16,499

₹14,999


 

₹15,999


 

₹17,999

Redmi 15C

4GB + 128GB


 

6GB + 128GB


 

8GB + 128GB

₹12,499


 

₹13,999


 

₹15,499

₹16,999


 

₹18,999


 

₹20,999

Redmi A7 4G

3GB + 64GB

₹10,499

₹11,499

Redmi A7 Pro 4G

4GB + 64GB

₹11,499

₹12,499

PunjabKesari

Redmi 15C की कीमत में सबसे बड़ा उछाल

Redmi 15C की कीमतों में वेरिएंट के आधार पर ₹4,500 से लेकर ₹5,500 तक की भारी बढ़ोतरी की गई है। इसके अलावा हाल ही में लॉन्च हुए बजट फोन Redmi A7 4G और A7 Pro 4G भी ₹1,000 महंगे हो गए हैं।

बजट खरीदारों की बढ़ी मुश्किलें

Xiaomi के अलावा POCO, Motorola और Nothing जैसे अन्य ब्रांड्स ने भी अपने हैंडसेट्स की कीमतों में इजाफा किया है। जानकारी के लिए बता दें कि कंपनी ने पुराने मॉडल्स की कीमत भी बढ़ा दी है। बाजार के जानकारों का मानना है कि आने वाले महीनों में कीमतें और बढ़ सकती हैं, इसलिए यदि आप नया फोन खरीदने की सोच रहे हैं, तो मौजूदा कीमतों पर ही इसे खरीद लेना समझदारी होगी।

  


सबसे ज्यादा पढ़े गए

News Editor

Radhika

Related News