iPhone Duo की कीमत 2,99,900 Rs लेकिन रिपेयर का खर्च 2.25 लाख तक... जानें पूरी डिटेल्स
punjabkesari.in Thursday, Oct 15, 2026 - 04:13 PM (IST)
नई दिल्ली: Apple का पहला फोल्डेबल स्मार्टफोन 'iPhone Duo' भारतीय बाजार में चर्चा का विषय बना हुआ है। इस फोन की शुरुआती कीमत ₹2,99,900 है, जो कि अपने आप में बेहद प्रीमियम है। लेकिन असली झटका इसके रिपेयर के खर्च को देखकर लग सकता है, जो किसी आम यूज़र के होश उड़ाने के लिए काफी है। बिना किसी प्रोटेक्शन प्लान के इस फोन को ठीक कराना बहुत महंगा साबित हो सकता है।
एप्पल का पहला फोल्डेबल स्मार्टफोन, iPhone Duo, भारत में 2,99,900 Rs की शुरुआती कीमत पर आता है। अब इसके रिपेयर का खर्च सामने आया है, बिना AppleCare+ कवरेज के, सिर्फ अंदर वाली फोल्डेबल डिस्प्ले को बदलने का खर्च 1,49,900 RS आएगा। यह स्मार्टफोन की कुल कीमत का लगभग आधा है और iPhone 18 Pro की शुरुआती कीमत से सिर्फ 15,000 रुपए कम है।
रिपेयर का खर्च लाखों में होने की वजह से, एप्पल के 2,99,900 रुपए वाले फोल्डेबल फोन के लिए AppleCare+ लेना एक अच्छा option हो सकता है। इसके लिए आपको एक साथ 51,900 रुपए या हर महीने 4,709 रुपए देने होंगे। अगर आप iPhone Duo के साथ यह प्रोटेक्शन प्लान लेते हैं, तो कुल खर्च 3,51,800 रुपए हो जाएगा। चूंकि कुछ तरह के डैमेज को ठीक करने का खर्च 2,24,900 रुपए तक जा सकता है, इसलिए खरीदारों के लिए यह प्रोटेक्शन प्लान लेना काफी ज़रूरी हो सकता है।
भारत में iPhone Duo के रिपेयर का खर्च: पूरी प्राइस लिस्ट
भारत में iPhone Duo के अलग-अलग रिपेयर पर कितना खर्च आ सकता है...
रिपेयर का प्रकार AppleCare+ के बिना AppleCare+ के साथ
अंदर वाली फोल्डेबल डिस्प्ले ₹1,49,900 ₹8,900
बाहर वाली डिस्प्ले ₹42,900 ₹2,500
रियर कैमरा ₹26,900 अलग से लिस्ट नहीं है
बैटरी बदलना ₹24,900 ₹0
बैक ग्लास ₹20,900 ₹2,500
कवर लेयर ₹5,900 ₹1,900
अन्य एक्सीडेंटल डैमेज ₹2,24,900 ₹8,900
चोरी या खो जाना लिस्ट नहीं है ₹15,900
इन दोनों के खर्च में बहुत बड़ा अंतर है। बिना कवरेज के इनर डिस्प्ले को बदलने का खर्च 1,49,900 रुपए आता है, जबकि AppleCare+ के तहत यह खर्च सिर्फ 8,900 रुपए है। यानी, एक बार की मरम्मत में 1,41,000 रुपए का अंतर आ जाता है।
इसी तरह, बिना कवरेज के आउटर डिस्प्ले को बदलने का खर्च 42,900 रुपए है, जबकि AppleCare+ के साथ यह 2,500 रुपए पड़ता है। ये आंकड़े अनुमानित सर्विस चार्ज हैं। AppleCare+ के तहत क्लेम करने के लिए लागू नियम और शर्तें लागू होंगी।
iPhone Duo की मरम्मत इतनी महंगी क्यों है?
फोल्डेबल स्मार्टफोन में फ्लेक्सिबल डिस्प्ले पैनल, जटिल हिंज (hinges) और बहुत बारीकी से फिट किए गए इंटरनल कंपोनेंट्स का इस्तेमाल होता है। इन हिस्सों की मरम्मत महंगी हो सकती है, खासकर तब जब फ्लेक्सिबल स्क्रीन को बदलने की जरूरत पड़े। इनर डिस्प्ले सबसे बड़ी चिंता का विषय है। इसे एक बार बदलने का खर्च लगभग एक नया iPhone 18 Pro खरीदने जितना ही है। बैटरी बदलने का खर्च 24,900 रुपए है, और बिना किसी प्रोटेक्शन के बैक ग्लास को ठीक कराने का खर्च भी 20,900 रुपए तक आ सकता है।
AppleCare+ लेना क्यों है समझदारी का सौदा?
चूंकि फोन का एक्सीडेंटल डैमेज रिपेयर खर्च 2,24,900 Rs तक जा सकता है, इसलिए इसके साथ AppleCare+ लेना सुरक्षित विकल्प माना जा रहा है। भारत में iPhone Duo के लिए AppleCare+ की एकमुश्त कीमत 51,900 Rs है, या आप इसे 4,709 Rs प्रति माह की किस्त पर भी ले सकते हैं। अगर आप फोन के साथ एकमुश्त प्रोटेक्शन प्लान लेते हैं, तो बिना किसी एक्सेसरी के ही आपको कुल 3,51,800 Rs चुकाने होंगे। मान लीजिए फोन की अंदरूनी स्क्रीन टूट जाती है, तो बिना कवरेज के आपको 1,49,900 Rs देने होंगे। वहीं AppleCare+ होने पर प्लान की कीमत और 8,900 Rs सर्विस फीस जोड़कर कुल खर्च 60,800 Rsआएगा, जिससे सीधे तौर पर बड़ा फायदा मिल जाता है।
