जगुआर लैंड रोवर डिफेंडर 90 भारत में लॉन्च, कीमत 76.57 लाख रुपए

punjabkesari.in Thursday, Jul 08, 2021 - 08:14 PM (IST)

ऑटो डेस्क : जगुआर लैंड रोवर इंडिया ने अपनी लैंड रोवर डिफेंडर 90 एसयूवी को भारत में लॉन्च करने की गुरुवार को घोषणा की है। इसके साथ ही अब भारत में डिफेंडर 90 की बिक्री शुरू हो गई है। कंपनी ने भारत में डिफेंडर 90 की शुरुआती एक्स-शोरूम कीमत 76.57 लाख रुपये रखी है। कंपनी ने पिछले साल अक्तूबर में Defender 110 को लॉन्च किया था। जगुआर लैंड रोवर इंडिया के प्रेसिडेंट और प्रबंध निदेशक रोहित सूरी ने कहा, डिफेंडर 90 के लॉन्च से डिफेंडर और लैंड रोवर ब्रांड का आकर्षण और बढ़ेगा। हम लैंड रोवर के डिजाइन की शानदार मिसाल के बाद डिफेंडर 90 की पेशकश से काफी खुश हैं। यह अब तक की सबसे मजबूत और सबसे सक्षम लैंड रोवर हैं। यह ऊबड़-खाबड़ सड़कों पर काफी सुविधाजनक और आराम से चलने वाली और कभी न रुकने वाली परफॉर्मेंस देती है और नए जमाने की कनेक्टिविटी से खुद को जोड़ती है।" 

PunjabKesari

ऐसा होगा इंजन और पॉवर

डिफेंडर 90 एसयूवी तीन पावर ट्रेन विकल्पों में उपलब्ध है। 2.0-लीटर पेट्रोल इंजन, जो कि 296 hp (221 KW) का पावर और 400 Nm का टॉर्क जेनरेट होता है, 3.0-लीटर पेट्रोल इंजन, जिसमें 394 hp (294 KW) का पावर और 550 Nm का टॉर्क जेनरेट होता है और 3.0-लीटर डीजल इंजन, जो 296 hp (221 KW) का पावर और 650 Nm का टॉर्क जेनरेट करता है। 

ये फीचर्स एसयूवी को बनाते हैं खास

इनोवेटिव फ्रंट सेंट्रल जंप सीट की बदौलत डिफेंडर 90 में ग्राहकों को 6 सीट का व्यावाहरिक स्पेस दिया गया है। इसमें 21वीं सदी की टेक्नोलॉजीज को अपनाया गया है। लैंड रोवर के पीवी इंफोटेनमेंट सिस्टम के साथ इसमें एक सहज इंटरफेस और हमेशा रेस्पांस देने के लिए अपनी बैकअप बैटरी भी है। एडवांस-सॉफ्टवेयर ओवर-द-एयर अपडेट्स भी यह सुनिश्चित करते हैं कि ग्राहक हर समय लेटेस्ट सॉफ्टवेयर से फायदा उठा सकें, चाहे वह दुनिया में कहीं भी हों। डिफेंडर 90 का कॉन्फिगरेबल टेरेन रेस्पॉन्स किसी भी ऊबड़-खाबड़ और कच्ची सड़क पर चलने के लिए गाड़ी के सेटअप को ठीक करने की ड्राइवर को इजाजत देता है। ऐसा पहले कभी नहीं हुआ था। टेरेन रेस्पॉन्स 2 सिस्टम में नया वेड प्रोग्राम भी शामिल है, जो पानी में ड्राइविंग करते समय सारे व्हीकल सिस्टम को इसके अनुकूल बनाने का फिर से जबरदस्त सहयोग देता है। 

PunjabKesari

एसयूवी कई मॉडलों में उपलब्ध

न्यू डिफेंडर 90 कई मॉडलों में उपलब्ध है, जिसमें डिफेंडर, एक्स-डायनैमिक और डिफेंडर एक्स शामिल है। इसके अलावा डिफेंडर और एक्स-डायनैमिक एस, एसई और एचएसई स्पेसिफिकेशन पैक्स के साथ आएंगी। ग्राहक पहले लॉन्च की गई लैंडरोवर गाड़ियों की तुलना में डिफेंडर को और ज्यादा तरीके से अपनी पर्सनैलिटी के अनुकूल बनाने में सक्षम होंगे। इसके लिए चार एक्सेसरी पैक, द एक्सप्लोरर, एडवेंचर, कंट्री और अर्बन पैक दिए गए हैं, जो हर डिफेंडर को विशेष रूप से सिलेक्ट की गई एन्हैंसमेंट की रेंज के साथ एक अलग और स्पेशल करैक्टर देती है।

भारत में लैंड रोवर का उत्पाद पोर्टफोलियो

भारत में लैंड रोवर रेंज में कई मॉडल मिलते हैं। इसमें रेंज रोवर इवोक (64.12 लाख रूपये से शुरू), डिस्कवरी स्पोर्ट (65.30 लाख रूपये से शुरू), रेंज रोवर वेलार (79.87 लाख रूपये से शुरू), डिफेंडर 110 (83.38 लाख रूपये से शुरू), रेंज रोवर स्पोर्ट (91.27 लाख रूपये से शुरू), रेंज रोवर (210.82 लाख रूपये से शुरू) शामिल हैं। सभी कीमतें भारत में एक्स-शोरूम की कीमतें हैं। जगुआर लैंड रोवर के वाहन 28 अधिकृत आउटलेट्स के जरिए 24 शहरों में अहमदाबाद, औरंगाबाद, बंगलूरू, भुवनेश्वर, चंडीगढ़, चेन्नई, कोयंबटूर, दिल्ली, गुड़गांव, हैदराबाद, इंदौर, जयपुर, कोलकाता, कोच्चि, करनाल, लखनऊ, लुधियाना, मंगलौर, मुंबई, नोएडा, पुणे, रायपुर, विजयवाड़ा और सूरत में उपलब्ध हैं। 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

News Editor

Piyush Sharma

Recommended News

Related News