नया फोन खरीदने का सोच रहे हैं तो थोड़ा करें इंतजार, अगले हफ्ते भारत में लॉन्च होंगे 3 दमदार Smartphone

punjabkesari.in Friday, Apr 03, 2026 - 03:53 PM (IST)

Gadget Desk: अगर आप पुराने फोन से परेशान होकर नया स्मार्टफोन खरीदने का सोच रहे हैं, तो थोड़ा इंतज़ार करना आपके लिए फायदेमंद हो सकता है। अगले हफ्ते भारतीय बाजार में तीन नए स्मार्टफोन लॉन्च होने जा रहे हैं, जिनमें दमदार फीचर्स और लेटेस्ट टेक्नोलॉजी मिलेगी।

पहला स्मार्टफोन 7 अप्रैल को शाम 7 बजे लॉन्च किया जाएगा। कंपनी ने इसकी सेल डेट भी बता दी है। यह फोन 9 अप्रैल को दोपहर 12 बजे से कंपनी की वेबसाइट और अमेजन पर खरीदने के लिए उपलब्ध होगा। इस फोन में पावरफुल स्नैपड्रैगन 8s Gen 4 प्रोसेसर, 9000mAh की बड़ी बैटरी, 12GB रैम और 256GB स्टोरेज मिलेगा। इसके अलावा इसमें 32MP का सेल्फी कैमरा, 50MP का मुख्य कैमरा और 8MP का अल्ट्रा-वाइड कैमरा दिया गया है। फोन में 1800 निट्स की ब्राइटनेस और कई AI फीचर्स भी मिलेंगे। खास बात यह है कि इसमें लाइफटाइम डिस्प्ले वारंटी दी जा रही है।

दूसरा स्मार्टफोन 9 अप्रैल को भारत में लॉन्च होगा। इसमें 6.78 इंच का 1.5K AMOLED डिस्प्ले, मीडियाटेक डाइमेंसिटी 7400 प्रोसेसर और 6000mAh बैटरी दी जाएगी। कैमरे की बात करें तो इसमें 50MP का प्राइमरी कैमरा, 8MP का वाइड एंगल कैमरा और 13MP का फ्रंट कैमरा मिलेगा। यह फोन IP68 रेटिंग के साथ आएगा और पांच अलग-अलग रंगों में उपलब्ध होगा।

तीसरा स्मार्टफोन भी 9 अप्रैल को लॉन्च किया जाएगा। इस फोन के लिए फ्लिपकार्ट पर माइक्रोसाइट बनाई गई है, जिससे इसके फीचर्स सामने आए हैं। इसमें 6.7 इंच की HD+ डिस्प्ले, यूनिसॉक T8200 प्रोसेसर और 50MP का रियर कैमरा मिलेगा। साथ ही 8MP का फ्रंट कैमरा और IP64 रेटिंग भी दी जाएगी। यह फोन भी पांच कलर ऑप्शन्स में लॉन्च होगा। कुल मिलाकर, अगले हफ्ते स्मार्टफोन खरीदने वालों के लिए कई नए और शानदार विकल्प आने वाले हैं।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

Khushi

Related News