भारत में लॉन्च हुई 2021 रेंज रोवर इवोक, कीमत 64.12 लाख रुपए

punjabkesari.in Tuesday, Jul 06, 2021 - 09:17 PM (IST)

ऑटो डेस्क : ब्रिटिश लग्जरी वाहन निर्माता कंपनी जगुआर लैंड रोवर ने 2021 रेंज रोवर इवोक को भारतीय बाजार में लॉन्च कर दिया है। इसकी कीमत 64.12 लाख रुपए तय की गई है। कंपनी ने इस कार को कई एडवांस्ड फीचर्स के साथ लॉन्च किया है। इवोक में पहली बार डीप गार्नेट और एबोनी कलर ऑप्शन मिल रहे हैं। इस एसयूवी में पहली बार पीवी प्रो इन्फोटेनमेंट सिस्टम भी शामिल है। यह लैंड रोवर का अब तक का सबसे एडवांस्ड इन्फोटेनमेंट सिस्टम है। इसके पहले टॉप ऑफ द लाइन मॉडल में ही मिला करता था। नई रेंज रोवर इवोक में कई आकर्षक फीचर्स दिए गए हैं, जिनमें 3डी सराउंड कैमरा, पीएम 2.5 फिल्टर के साथ कैबिन एयर आयोनाइजेशन, फोन सिग्नल बूस्टर के साथ वायरलेस डिवाइस चार्जिग जैसे फीचर्स शामिल है। 
PunjabKesari

इंजन की बात करें तो इस एसयूवी में नेक्स्ट जेनरेशन 4 सिलेंडर इन्जेनियम डीजल इंजन और पेट्रोल इंजन दिया जा रहा है। 2.0 लीटर पेट्रोल पर आर डायनैमिक एसई ट्रिम और 2.0 लीटर पावरट्रेन पर एस ट्रिम में उपलब्ध है। 2.0 लीटर पेट्रोल इंजन 184 KW का पावर और 365 Nm का टॉर्क जेनरेट करता है। जबकि 2.0 लीटर डीजल इंजन 150 KW का पावर और 430 Nm का टॉर्क जेनरेट करता है। जगुआर लैंड रोवर इंडिया के प्रेसिडेंट और मैनेजिंग डायरेक्टर रोहित सूरी ने कहा, रेंज रोवर इवोक ने अपने अनोखे, आधुनिक और स्मार्ट डिजाइन से हमेशा लोगों को आकर्षित किया है। नये इंटीरियर कलरवेज और बिलकुल नई लैंड रोवर टेक्नोलॉजी की पेशकश के साथ नई इवोक का स्टाइल और भी बेहतर हुआ है और नई इन्जेनियम इंजन इसे ज्यादा दमदार और सक्षम बनाते हैं। 
PunjabKesari
नई रेंज रोवर इवोक 2021 एसयूवी को खरीदने के इच्छुक ग्राहक इसकी बुकिंग करा सकते हैं। कंपनी ने अपनी नई एसयूवी की बुकिंग अपनी आधिकारिक वेबसाइट पर ऑनलाइन शुरू हो कर दी है। ब्रिटिश कार निर्माता ने देश में नई रेंज रोवर इवोक की डिलीवरी भी शुरू कर दी है। नई रेंज रोवर इवोक भारतीय कार बाजार में वोल्वो XC60 और मर्सडिज GLC जैसी कारों को सीधी टक्कर देगी। जगुआर लैंड रोवर की देशभर में 28 अधिकृत आउटलेट्स है। कंपनी की कारें देश के 24 शहरों में अहमदाबाद, औरंगाबाद, बेंगलुरू, भुवनेश्वर, चंडीगढ़, चेन्नई, कोयंबटूर, दिल्ली, गुड़गांव, हैदराबाद, इंदौर, जयपुर, कोलकाता, कोच्चि, करनाल, लखनऊ, लुधियाना, मंगलौर, मुंबई, नोएडा, पुणे, रायपुर, विजयवाड़ा और सूरत में उपलब्ध हैं।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

News Editor

Piyush Sharma

Recommended News

Related News