हाथ में ट्रॉफी, चेहरे पर मुस्कान...RCB की जीत के बाद Virat-Anushka ने मनाया जश्न, देखें Photos

punjabkesari.in Monday, Jun 01, 2026 - 12:12 PM (IST)

 Virat Kohli Anushka Sharma : 31 मई को आई.पी.एल का फाइनल मैच था। इस दौरान रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने गुजरात को पांच विकेट से हराकर ख़िताब अपने नाम कर लिया।

Virat Kohli Anushka Sharma

156 रनों के लक्ष्य का पीछा करते हुए टीम ने शानदार प्रदर्शन किया। इस जीत में विराट कोहली ने अहम भूमिका निभाई और नाबाद 75 रन बनाकर टीम को जीत तक पहुंचाया। आपको बता दें कि RCB ने लगातार दूसरी बार ये ट्रॉफी अपने नाम की है। 

Virat Kohli Anushka Sharma

विराट की जीत पर ख़ुशी से झूमि अनुष्का 

Virat Kohli Anushka Sharma
विराट के हर एक मैच पर अनुष्का स्टेडियम में जरूर पहुंचती हैं। इस बार भी वो मैच के दौरान टीम को चेयर करती नजर आई। कैमरे में उनके इस मूमेंट को कैद किया गया। जैसे-जैसे विराट टीम को जीत की तरफ ले जा रहा था, वैसे ही अनुष्का की  एक्साइटमेंट भी बढ़ती जा रही थी। मैच के आखिरी समय में जैसे ही विराट ने शॉट लगाया, तो अनुष्का बहुत ही ख़ुशी से झूमती नजर आई। इस मौके पर वो काफी भावुक हो गईं और आसपास के लोगो को गले लगाया। 

Virat Kohli Anushka Sharma

जीत के बाद विराट सीधे स्टैंड्स में पहुंचे और अनुष्का को गले लगाकर इस खास उपलब्धि का जश्न मनाया। दोनों का यह इमोशनल मोमेंट फैंस को बेहद पसंद आया और इंटरनेट पर छा गया।

अनुष्का ने सोशल मीडिया पर शेयर की फोटो 
इस जीत के बाद अनुष्का शर्मा ने अपने पति विराट कोहली की तस्वीर सोशल मीडिया पर शेयर की, जिसमें उन्होंने खास मैसेज वाली टी-शर्ट पहनी हुई थी। इसके बाद अनुष्का ने विराट, आरसीबी टीम, खिलाड़ियों के परिवारों के साथ तस्वीरें खिचवाई। 

Virat Kohli Anushka Sharma

विराट-अनुष्का ने जमकर किया डांस 
इस शानदार जीत के बाद विराट कोहली और अनुष्का की एक वीडियो वायरल हो रही है, जिसमें दोनों जमकर नाच रहे हैं। म्यूजिक और जश्न के माहौल के बीच दोनों की केमिस्ट्री ने फैंस का दिल जीत लिया। इ

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Royal Challengers Bengaluru (@royalchallengers.bengaluru)


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

Prachi Sharma

Related News