8 साल बाद भी फैंस के दिलों में ‘तुंबाड’, सोहम शाह ने खास अंदाज में मनाई फिल्म की सालगिरह

punjabkesari.in Tuesday, Oct 06, 2026 - 02:46 PM (IST)

नई दिल्ली/टीम डिजिटल। साल 2018 में रिलीज हुई फिल्म ‘तुंबाड’ ने भारतीय सिनेमा में अपनी एक अलग पहचान बनाई है। अनोखी लोककथा, रहस्य और हॉरर-फैंटेसी के मेल से बनी इस फिल्म को रिलीज के सालों बाद भी दर्शकों का प्यार मिल रहा है। 12 अक्टूबर को फिल्म की रिलीज के 8 साल पूरे हो गए हैं। इस खास मौके पर एक्टर और प्रोड्यूसर सोहम शाह ने सोशल मीडिया पर फैंस के नाम एक इमोशनल नोट शेयर किया और उन्हें ‘तुंबाड’ की दुनिया को अपने नजरिए से दोबारा क्रिएट करने के लिए आमंत्रित किया।

‘8 साल पहले सफर शुरू हुआ था, लेकिन कभी खत्म नहीं हुआ’
सोहम शाह ने एक खास क्रिएटिव ग्राफिक शेयर करते हुए फैंस के लिए लिखा कि आठ साल पहले ‘तुंबाड’ का सफर शुरू हुआ था, लेकिन किसी तरह यह सफर कभी खत्म नहीं हुआ। उन्होंने कहा कि फिल्म आज भी दर्शकों की बातचीत, उनकी कला और अलग-अलग क्रिएशन्स में जिंदा है। सोहम ने फैंस के लगातार प्यार और सपोर्ट के लिए उनका शुक्रिया अदा किया और कहा कि वह उन सभी लोगों का जश्न मनाना चाहते हैं, जिन्होंने इतने सालों तक ‘तुंबाड’ की दुनिया को जिंदा रखा है।

 

 

 

 

 

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

A post shared by Sohum Shah (@shah_sohum)

फैंस से बोले- ‘अपना खुद का 8 इयर्स ऑफ तुंबाड तैयार करें’
सोहम शाह ने फैंस से खास अपील करते हुए कहा कि वे ‘8 इयर्स ऑफ तुंबाड’ के नाम से अपनी क्रिएटिविटी तैयार करें। उन्होंने फैंस को इसे ड्रॉ, पेंट या अपनी पसंद के किसी भी अंदाज में दोबारा इमैजिन करने के लिए कहा। सोहम ने लिखा कि इसके लिए कोई नियम नहीं हैं, बस उनकी कल्पना मायने रखती है। उन्होंने फैंस से अपनी आर्टवर्क पर उन्हें कोलैबोरेशन रिक्वेस्ट भेजने और @SohumShahFilms को टैग करने के लिए कहा। एक्टर-प्रोड्यूसर ने यह भी बताया कि वह सभी एंट्रीज देखेंगे और कुछ क्रिएशन्स को अपने पेज पर शेयर करना चाहेंगे। उन्होंने कहा कि इस बार वह ‘तुंबाड’ की दुनिया को फैंस की नजरों से देखना चाहते हैं।

2024 में दोबारा रिलीज हुई थी फिल्म
‘तुंबाड’ को रिलीज के बाद धीरे-धीरे एक मजबूत कल्ट फॉलोइंग मिली और समय के साथ फिल्म को लेकर दर्शकों की दिलचस्पी बढ़ती गई। साल 2024 में फिल्म को दोबारा सिनेमाघरों में रिलीज किया गया था, जिसके बाद इसे नई ऑडियंस का भी प्यार मिला। री-रिलीज के दौरान फिल्म की लोकप्रियता और कमाई ने भी इसे भारतीय सिनेमा की चर्चित री-रिलीज फिल्मों में शामिल कर दिया। आठ साल पूरे होने के मौके पर सोहम शाह की यह पहल दिखाती है कि फिल्म की दुनिया आज भी फैंस के बीच किस तरह अपनी जगह बनाए हुए है।

‘तुंबाड 2’ को लेकर भी बढ़ रहा है एक्साइटमेंट
‘तुंबाड’ की आठवीं सालगिरह के बीच अब फैंस की नजरें इसके अगले चैप्टर ‘तुंबाड 2’ पर भी टिकी हैं। फिल्म को सोहम शाह अपने बैनर सोहम शाह फिल्म्स के तहत प्रोड्यूस कर रहे हैं और इसमें दिग्गज प्रोड्यूसर डॉ. जयंतीलाल गड़ा की पेन स्टूडियोज के साथ पार्टनरशिप है। फिल्म का निर्देशन आदेश प्रसाद कर रहे हैं। मेकर्स के मुताबिक, ‘तुंबाड 2’ को बड़े सिनेमाई स्केल पर तैयार किया जा रहा है और यह 3 दिसंबर 2027 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी।

 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

Manisha

Related News