Virat Kohli के जीत के लिए स्टेडियम में राधा नाम का जाप करती दिखीं Anushka Sharma
punjabkesari.in Wednesday, May 27, 2026 - 12:51 PM (IST)
Virat Kohli Anushka Sharma : बॉलीवुड अभिनेत्री अनुष्का शर्मा और भारतीय क्रिकेटर विराट कोहली को फैंस सबसे पसंदीदा कपल्स में गिनते हैं। दोनों का अंदाज अक्सर लोगों को पसंद आता है। इन दिनों में फ़िलहाल विराट कोहली आईपीएल 2026 में अपनी टीम रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के लिए खेल रहे हैं। मंगलवार को धर्मशाला में आरसीबी और गुजरात टाइटंस के बीच रोमांचक मुकाबला देखने को मिला। इस दौरान विराट की पत्नी अनुष्का शर्म भी स्टेडियम थी और हमेशा की तरह अपने पति का सपोर्ट कर रही थीं। इसी के साथ अनुष्का का एक अंदाज काफी वायरल हो रहा है। तो चलिए जानते हैं क्या था उनका अंदाज-
नाम जाप करतीं दिखीं अनुष्का शर्मा
इस मैच के दौरान अनुष्का शर्मा सबसे आगे बैठ कर जोर-जोर से चीयर करते हुए अपने पति का सपोर्ट करती दिखीं। इसी के साथ इस दौरान उनके हाथ में एक काउंटर भी था, जिसके साथ वो नाम जाप कर रही थीं।
अनुष्का शर्मा की यह तस्वीर सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रही है। हर कोई बस उनकी ही तारीफ कर रहा है।

इन तस्वीरों को देखने के बाद फैंस काफी भावुक नजर आए और सोशल मीडिया पर लगातार अपनी प्रतिक्रियाएं देने लगे। एक यूजर ने लिखा कि अनुष्का शर्मा जिस तरह से आरसीबी की जीत के लिए दुआ कर रही थीं, वह साफ दिखाई दे रहा था। वहीं दूसरे फैन ने कहा कि वह सिर्फ मैच का आनंद नहीं ले रही थीं, बल्कि पूरे दिल से टीम की जीत की प्रार्थना कर रही थीं। कुछ लोगों ने मजाकिया अंदाज में भी कमेंट किए। एक यूजर ने लिखा कि अनुष्का पूरी श्रद्धा के साथ जाप करती दिखीं, लेकिन इसके बावजूद विराट कोहली अपना अर्धशतक पूरा नहीं कर सके।

