Review: खतरनाक एक्शन और Crakk स्टंट से विद्युत जामवाल ने लगाई स्क्रीन पर आग, अर्जुन रामपाल ने भी दी कड़ी टक्कर

punjabkesari.in Friday, Feb 23, 2024 - 10:23 AM (IST)

फिल्म- क्रैक जीतेगा तो जिएगा (Crakk - Jeetegaa Toh Jiyegaa) 
निर्देशक- आदित्य दत्त  (Aaditya Dutt)
स्टारकास्ट – विद्युत जामवाल (Vidyut Jammwal), अर्जुन रामपाल (Arjun Rampal), नोरा फतेही (Nora Fatehi), एमी जैक्सन (Amy Jackson)
रेटिंग- 4*/5


 

Crakk: सट्टा..गेम..और दुनियाभर के पैसे पर बॉलीवुड में पहले भी कई फिल्में बन चुकी हैं। विद्युत जामवाल की फिल्म 'क्रैक' भी कुछ इसी कॉन्सेप्ट पर बेस्ड है, जो आज यानी 23 फरवरी को सिनेमाघरों में रिलीज हो चुकी है। इस फिल्म में विद्युत हमेशा की तरह खतरनाक एक्शन मोड में हैं। फिल्म के ट्रेलर से ही इस बात का अंदाजा लग गया था कि इस बार उनके एक्शन का लेवल काफी ऊपर जाने वाला है। 'क्रैक' में विद्युत के साथ नोरा फतेही और अर्जुन रामपाल भी अहम भूमिका निभा रहे हैं। आइए बताते हैं कि फिल्म की कहानी कैसी है...

PunjabKesari

 

कहानी
ये कहानी एक साधारण से लड़के सिद्धू (विद्युत जामवाल) की है। जो अपने खतरनाक स्टंट की वजह से मौहल्ले का हीरो है। उसका सपना है कि वह मैदान में जाकर खेले। इसके लिए पर अपने स्टंट की वीडियो रिकॉर्ड करके इंटरनेट पर अपलोड करता है।  मैदान.. यूरोप के अज्ञात स्थान पर एक ऐसी जगह है, जहां दुनियाभर के खतरनाक स्टंटबाजों को सट्टे के बाजार में उतारा जाता है। जिसकी जितनी बोली, उसकी उतनी ज्यादा कीमत। इस गेम में एक बार एंट्री करने के बाद बाहर की दुनिया से पत्ता बिल्कुल काट दिया जाता है। सिद्धू का भाई निहाल भी इसी मैदान में गया था लेकिन फिर लौटकर कभी वापस नहीं आया। एक दिन सिद्धू की ख्वाहिश पूरी हो जाती है और मैदान के 32 खिलाड़ियों में उसे भी सेलेक्ट कर लिया जाता है।

PunjabKesari

यहां जाकर उसकी मुलाकात देव (अर्जुन रामपाल) से होती है, जो मैदान को पूरी तरह कंट्रोल करता है। वह खेल के नियम कायदे और कानून खुद बनाता है। मैदान जीतने के लिए तीन रेस जीतनी होती हैं। पहली रेस में सेलेक्ट होने के बाद सिद्धू को पता चलता है कि उसके भाई निहाल की खेल के दौरान मौत नहीं हुई थी बल्कि उसे प्लानिंग करके मारा जाता है। निहाल को किसने मारा? क्या सिद्धू मैदान की तीनों रेस जीत पाएगा? क्या वह मैदान से देव का सफाया कर पाएगा? यह देखने के लिए आपको फिल्म देखनी होगी। 

PunjabKesari

एक्टिंग
विद्युत जामवाल ज्यादातर एक्शन फिल्मों के लिए ही जाने जाते हैं और वह अपने स्टंट खुद करते हैं इसीलिए उनके स्टंट बहुत ही ज्यादा रियल लगते हैं। इस फिल्म में भी विद्युत जामवाल बहुत ही ज्यादा कमाल के लगे हैं। उनके एक्शन और स्टंट को देखकर आपको रोंगटे हो जाएंगे। यह कह सकते हैं कि इस फिल्म में उन्होंने फुल बवाल  मचाया है। विद्युत के ओपोजिट रोल में नोरा फतेही ने भी शानदार काम किया है। वहीं विलेन के रुप में अर्जुन रामपाल दमदार भूमिका में हैं, उन्होंने अपना काम भी शानदार तरीके से निभाया है। पुलिस ऑफिस के रोल में एमी जैक्सन भी कमाल लगी हैं। एमी जितनी शिद्दत से हिंदी बोलती हुई नजर आती हैं, ठीक उतनी ही शिद्दत से वो दुश्मनों की हड्डियां तोड़ती हैं। कुल मिलाकर कहें तो सभी कलाकारों ने शानदार काम किया है।  

PunjabKesari


डायरेक्शन
आदित्य दत्त ने ना सिर्फ इस फिल्म को डायरेक्ट किया है बल्कि इसकी कहानी भी उन्होंने खुद ही लिखी है। दरअसल, आदित्य दत्त बेहतरीन डायरेक्टर के साथ एक अच्छे स्क्रिप्ट राइटर भी हैं। आपको बता दें कि उन्होंने 2012 में रिलीज हुई  थ्रिलर फिल्म 'टेबल नंबर 21' का भी निर्देशन किया था, जिसमें इंसानों की जिंदगी पर सट्टा लगाया जाता है। वहीं 'क्रैक' में यह सट्टा मैदान के खिलाड़ियों पर लगाया जाता है। फिल्म में इमोशनल टच के साथ प्यारी सी लव स्टोरी और भरपूर एक्शन डाला गया है। जिससे आप इसके किसी भी हिस्से में बोरियत फील नहीं करेंगे। नोरा और विद्युत की जोड़ी स्क्रीन पर काफी फ्रेश और अच्छी लगी है। फिल्म के डायलॉग्स आपको अच्छे लगेंगे। सीन के हिसाब से बैकग्राउंड म्यूजिक भी गजब है, जो आपके अंदर एक्साइटमेंट फील कराता है। 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

Jyotsna Rawat

Recommended News

Related News