टीवी की सबसे अमीर एक्ट्रेस कौन ? Hina Khan से Divyanka तक जानें, किसके पास है सबसे ज्यादा नेटवर्थ

punjabkesari.in Sunday, May 31, 2026 - 02:22 PM (IST)

Who is the richest TV actress : टीवी इंडस्ट्री की कई अभिनेत्रियां अपनी शानदार एक्टिंग और जबरदस्त लोकप्रियता के दम पर दर्शकों के दिलों में ख़ास जगह बना चुकी हैं। नाम और शोहरत के साथ-साथ इन अभिनेत्रियों ने करोड़ों की सम्पत्ति भी बनाई है। आइये जानते हैं टीवी की कुछ मशहूर अभिनेत्रियों की अनुमति नेटवर्थ के बारे में-

Hina Khan हिना खान 
सबसे पहले जानते हैं हिना खान के बारे में। इन्होने ये रिश्ता क्या कहलाता है में अक्षरा का किरदार निभाकर घर-घर में पहचान बनाई है। हिना खान आज के समय में सबसे बेस्ट एक्ट्रेस में से एक हैं। रिपोर्ट्स के अनुसार शो में एक दिन के लिए कम से कम 2 लाख रुपए फीस लेती हैं। इस समय उनकी नेटवर्थ कम से कम 80 करोड़ के आसपास है। 

TV Actress net worth
 
 Nia Sharma निया शर्मा 
अपनी बोल्डनेस और बेबाकी के लिए मशहूर निया शर्मा भी सबसे बेस्ट एक्ट्रेस में से गिनी जाती हैं। उन्होंने कई हिट शोज में काम करके अपनी अलग पहचान बनाई है। रिपोर्ट्स के अनुसार निया एक शो के कम से कम एक  1 लाख से 1.25 लाख रुपये तक फीस लेती हैं।  वहीं, उनकी कुल नेटवर्थ लगभग 75 करोड़ रुपये है। 

दिव्यंका त्रिपाठी 
ये हैं मोहब्बतें में ईशिता के किरदार से दर्शकों का दिल जीतने वाली दिव्यांका त्रिपाठी लंबे समय से टीवी इंडस्ट्री का बड़ा नाम हैं। उनकी सादगी और बेहतरीन अभिनय उन्हें खास बनाता है। रिपोर्ट्स के अनुसार उनकी कुल संपत्ति लगभग 40 करोड़ रूपये है।

TV Actress net worth

अंकिता लोखंडे 
'पवित्र रिश्ता' से लोकप्रियता हासिल करने वाली अंकिता लोखंडे ने टीवी के साथ फिल्मों और रियलिटी शोज में भी अपनी पहचान बनाई है। उनकी अनुमानित नेटवर्थ करीब 40 करोड़ रुपये मानी जाती है।

रूपाली गांगुली
अनुपमा अब तक का सबसे बेस्ट टीवी सीरियल में से एक है। अपनी दमदार एक्टिंग के लिए वो सबसे बेस्ट एक्ट्रेसस में जानी जाती हैं। वो एक शो में एक एपिसोड के लिए कम से कम 3 से 4 लाख रुपये फीस लेती हैं। 

TV Actress net worth


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

Prachi Sharma

Related News