‘टॉक्सिक’: ट्रेलर की ये 5 डिटेल्स दे सकती हैं फिल्म की बड़ी कहानी के क्लूज़ का हिंट
punjabkesari.in Wednesday, Aug 12, 2026 - 03:21 PM (IST)
नई दिल्ली/टीम डिजिटल। ब्लिंक-एंड-यू-मिस-इट डिटेल्स से लेकर ऐसे मोमेंट्स तक, जो फिल्म की बड़ी कहानी की तरफ इशारा कर सकते हैं, टॉक्सिक: अ फेयरी टेल फॉर ग्रोन-अप्स का ट्रेलर अपने अंदर काफी कुछ समेटे हुए है। रॉकिंग स्टार यश डबल रोल में नज़र आ रहे हैं और ट्रेलर में उनके दो बिल्कुल अलग अवतारों की झलक देखने को मिलती है। साथ ही, किरदारों और उनके आपस में जुड़े अतीत को लेकर कई क्लूज़ भी छोड़े गए हैं। आइए नज़र डालते हैं ऐसे ही 5 फ्रेम्स पर, जिन्हें थोड़ा गौर से देखने की ज़रूरत है:

बच्चे और चाकू वाला रहस्यमयी फ्रेम
ट्रेलर में एक ऐसा डिस्टर्बिंग फ्रेम दिखाई देता है, जिसमें एक शख्स बच्चे को गोद में लिए नजर आता है और उसी दौरान उस पर चाकू से हमला होता दिखता है। बच्चे के ऊपर खून के छींटे भी नजर आते हैं। यह छोटा सा सीन कई सवाल खड़े करता है। क्या गोद में नजर आ रहा बच्चा राया है या टिकट? संभव है कि यह झलक फिल्म के किरदारों के अतीत और कहानी की बड़ी मिस्ट्री से जुड़ा कोई अहम क्लू हो।
टिकट का हैरान करने वाला ट्रांसफॉर्मेशन
ट्रेलर की सबसे खास डिटेल्स में से एक यश का टिकट के रूप में नजर आना है। इस अवतार में उनका लुक और बॉडी लैंग्वेज काफी अलग दिखाई देती है। क्लीन-शेव्ड लुक और बदला हुआ अंदाज उन्हें लगभग पहचान से बाहर कर देता है। यह ट्रांसफॉर्मेशन इस बात की ओर इशारा करता है कि फिल्म में यश के डबल रोल की कहानी कितनी अहम हो सकती है और टिकट का किरदार राया से किस तरह अलग है।

कई कहानियों का टकराता हुआ ‘कैओस’
‘टॉक्सिक’ के ट्रेलर में एक साथ कई किरदार, रिश्ते और संघर्ष दिखाई देते हैं। अलग-अलग पैरलल स्टोरीलाइन्स धीरे-धीरे एक-दूसरे से जुड़ती हुई नजर आती हैं। इन झलकियों से फिल्म की दुनिया में कॉन्फ्लिक्ट, धोखे और साजिश का बड़ा जाल बनने का संकेत मिलता है। हालांकि इन सभी कड़ियों का असली कनेक्शन फिल्म रिलीज होने के बाद ही सामने आएगा।
यश और नयनतारा के बचपन का कनेक्शन
ट्रेलर में यश और नयनतारा के किरदारों के बचपन की छोटी सी झलक भी दिखाई देती है। यह सीन उनके मौजूदा रिश्ते के पीछे छिपे किसी गहरे अतीत की ओर इशारा कर सकता है। क्या दोनों का रिश्ता भाई-बहन का है? क्या बचपन में उनके बीच कोई ऐसा हादसा हुआ जिसने उनकी जिंदगी बदल दी? ट्रेलर इन सवालों के जवाब नहीं देता, लेकिन उनकी कहानी में अलगाव, संघर्ष और सर्वाइवल की अहम भूमिका होने का संकेत जरूर देता है।
प्यार, धोखे और चाहत के बीच उलझे रिश्ते
यश, कियारा आडवाणी और तारा सुतारिया के किरदारों के बीच ट्रेलर में एक इंटेंस और इमोशनल डायनैमिक देखने को मिलता है। इन रिश्तों में प्यार के साथ-साथ लॉयल्टी और बिट्रेयल की झलक भी नजर आती है। ऐसे में सबसे बड़ा सवाल यही है कि कौन किसके साथ खड़ा है और कौन अपने प्यार के खिलाफ जाने को मजबूर होगा? ट्रेलर के ये पल फिल्म की कहानी में रिश्तों और भावनाओं के बड़े टकराव की ओर इशारा करते हैं।
26 अगस्त को खुलेगी ‘टॉक्सिक’ की दुनिया
ट्रेलर में दिखाई गई ये सभी डिटेल्स फिलहाल सिर्फ संभावित क्लूज़ और उनकी व्याख्याएं हैं। फिल्म की असली कहानी और इन फ्रेम्स का कनेक्शन सिनेमाघरों में ही सामने आएगा। रॉकिंग स्टार यश की ‘टॉक्सिक: अ फेयरी टेल फॉर ग्रोन-अप्स’ 26 अगस्त 2026 को बड़े पर्दे पर रिलीज होने के लिए तैयार है। अब देखना होगा कि ट्रेलर में छिपे ये छोटे-छोटे संकेत फिल्म के बड़े राजों से कितना जुड़ते हैं।
