‘टिकट टू हेल’ का धमाका: टॉक्सिक में यश का क्लीन-शेव लुक, डबल रोल की बड़ी आहट!
punjabkesari.in Saturday, Feb 21, 2026 - 02:24 PM (IST)
नई दिल्ली। 2026 की मोस्ट-अवेटेड फिल्म Toxic: A Fairy Tale for Grown-Ups को लेकर दीवानगी अब एक नए लेवल पर पहुंच चुकी है। मेकर्स ने हाल ही में “Ticket to Hell” नाम से नया पोस्टर रिलीज़ कर इंटरनेट पर सनसनी फैला दी है। इस बार फोकस है रॉकिंग स्टार Yash के एकदम अलग और अनदेखे अवतार पर क्लीन-शेव, शार्प, और खतरनाक। यह लुक फिल्म की डार्क और विस्फोटक दुनिया में और गहराई से उतरने का साफ इशारा देता है।
डबल रोल का बड़ा इशारा? 'टिकट' बनाम 'राया'
पोस्टर में सामने आया है “टिकट” नाम का किरदार और दिलचस्प बात ये कि इसे भी यश ही निभा रहे हैं। इससे पहले उनका 'राया' लुक रिलीज़ हुआ था, जिसने सोशल मीडिया पर तूफान ला दिया था। अब दो अलग-अलग लुक्स के सामने आने से कयास तेज़ हो गए हैं कि फिल्म में दमदार डबल रोल देखने को मिल सकता है। फैंस दोनों किरदारों के संभावित टकराव, टाइमलाइन और बैकस्टोरी को लेकर थ्योरी पर थ्योरी बना रहे हैं।
टीज़र बना सिनेमाई आंदोलन
पहले रिलीज़ हुए 1 मिनट 56 सेकंड के टीज़र ने पहले ही डिजिटल प्लेटफॉर्म्स पर बवंडर खड़ा कर दिया था। फ्रेम-दर-फ्रेम एनालिसिस, फैन आर्ट, रील्स और सोशल मीडिया थ्रेड्स हर जगह सिर्फ ‘टॉक्सिक’ की चर्चा है। टीज़र को 24 घंटे में 197 मिलियन व्यूज मिले, और खासकर आखिरी 20 सेकंड ने दर्शकों को हैरान कर दिया। फैंस हिडन डिटेल्स खोज रहे हैं, कहानी की टाइमलाइन जोड़ रहे हैं और दोनों किरदारों के टकराव को लेकर सिनेमाई थ्योरी बना रहे हैं। ये सिर्फ नंबरों का खेल नहीं है ये चर्चा अब एक डिजिटल मूवमेंट का रूप ले चुकी है।
9 देशों में ट्रेंड- ग्लोबल फीवर
फिल्म का टीज़र भारत समेत 9 देशों में यूट्यूब पर ट्रेंड कर चुका है। तमिल बेल्ट में श्रीलंका, सिंगापुर और मलेशिया तक इसकी धूम है, जबकि हिंदी बेल्ट में ओमान, सऊदी अरब, कुवैत, बांग्लादेश और बहरीन में भी इसे जबरदस्त रिस्पॉन्स मिल रहा है। भारत के कई राज्यों में ट्रेंडिंग लिस्ट में शामिल होना इस बात का सबूत है कि ‘टॉक्सिक’ सिर्फ पैन इंडिया प्रोजेक्ट नहीं, बल्कि वर्ल्डवाइड फेनोमेना बन चुका है।
गीतू मोहनदास की डार्क विज़न
फिल्म को लिखा और निर्देशित किया है Geetu Mohandas ने। उनकी स्टोरीटेलिंग में गहराई और इमोशनल लेयर्स का खास अंदाज़ देखने को मिलता है, और ‘टॉक्सिक’ उसी विज़न का बड़ा कैनवास लग रही है। फिल्म को कन्नड़ और अंग्रेजी में साथ-साथ शूट किया गया है, जबकि इसके हिंदी, तेलुगु, तमिल और मलयालम वर्जन भी रिलीज़ होंगे यानी मेकर्स का लक्ष्य साफ है ग्लोबल स्टेज।
19 मार्च 2026 तैयार रहिए
KVN Productions और मॉन्स्टर माइंड क्रिएशन्स के बैनर तले बनी यह मेगा प्रोजेक्ट 19 मार्च 2026 को सिनेमाघरों में रिलीज़ होगी। यश का 'टिकट' अवतार स्टाइलिश भी है और डरावना भी। अपनी आइकॉनिक स्क्रीन इमेज को तोड़ते हुए उन्होंने एक बार फिर साबित कर दिया है कि वे हर बार खुद को री-इन्वेंट करने का दम रखते हैं।
