रैप, रिवेंज और एक्शन का धमाका! ‘लुक्खे’ का 8 मई को प्राइम वीडियो पर वर्ल्डवाइड प्रीमियर

punjabkesari.in Tuesday, Apr 14, 2026 - 02:52 PM (IST)

नई दिल्ली/टीम डिजिटल। Prime Video ने अपनी नई प्राइम ओरिजिनल सीरीज़ Lukhe का वर्ल्डवाइड प्रीमियर 8 मई को तय कर दिया है। ये म्यूज़िकल एक्शन ड्रामा भारत समेत 240 से ज्यादा देशों में स्ट्रीम किया जाएगा। हिमांक गौर के निर्देशन में बनी ‘लुक्खे’ पंजाब, खासकर चंडीगढ़ की बैकग्राउंड पर आधारित एक काल्पनिक कहानी है। यहां रैप कल्चर, क्राइम और महत्वाकांक्षा टकराते हैं, और कहानी बदले और मुक्ति की गहरी भावनाओं के इर्द-गिर्द घूमती है।

रैपर किंग का OTT डेब्यू
इस सीरीज़ में Raashi Khanna लीड रोल में नजर आएंगी। वहीं मशहूर रैपर King इस सीरीज़ के जरिए अपने एक्टिंग करियर की शुरुआत कर रहे हैं। इसके अलावा Palak Tiwari भी अपने OTT डेब्यू के साथ अहम भूमिका निभाती दिखेंगी।

जब रैपर्स की दुश्मनी बन जाए जंग
कहानी दो रैपर्स एमसी बदनाम और ओजी की है, जिनकी पर्सनल दुश्मनी एक बड़े टकराव में बदल जाती है।
यहां कला और दुश्मनी की लाइन धुंधली हो जाती है, और कहानी एक्शन, म्यूजिक और इमोशन का जबरदस्त मिक्स बन जाती है।

एक्शन, म्यूजिक और इमोशन का फुल पैकेज
‘लुक्खे’ में गोलियों की आवाज, तेज रफ्तार एक्शन और दमदार रैप म्यूजिक का ऐसा कॉम्बिनेशन देखने को मिलेगा जो इसे बाकी सीरीज़ से अलग बनाता है। सीरीज़ का बेसिक आइडिया साफ है “रैप और बदला, दोनों लाउड हैं।' सीरीज़ के मेकर्स और प्राइम वीडियो टीम का कहना है कि ‘लुक्खे’ एक अलग तरह का एक्सपेरिमेंट है, जिसमें मल्टी-जॉनर स्टोरीटेलिंग और इमोशनल डेप्थ दोनों देखने को मिलेंगे।

 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

Reetu sharma

Related News